फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The road is in bad condition, forcing patients to be carried to the hospital on cots.

Bilaspur News: खस्ताहाल सड़क, मरीजों को चारपाई पर ले जाना पड़ रहा अस्पताल

Thu, 18 Sep 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 18 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The road is in bad condition, forcing patients to be carried to the hospital on cots.
ग्राम पंचायत  बड़गांव में सड़क खराब  होने से मरीज को चारपाई पर ले जाते हुए परिजन  व ग्रामीण। सं
रडोह से बड़गांव सड़क मरम्मत न होने से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

ग्रामीण पंचायत और विधायक के समक्ष उठा चुके हैं समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के तहत रड़ोह गांव से ग्राम पंचायत बड़गांव (ग्रामीण क्षेत्र) को जाने वाली सड़क की खस्ताहाल लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। रास्ते वाहन योग्य न होने से मरीजों को चारपाई पर लाना पड़ रहा है। इस सड़क पर दोपहिया वाहन तक लेना जा मुश्किल हो गया है।

सड़क खराब होने का खामियाजा जवानी में देश की सेवा करने वाले फौजी प्रेम सिंह को बुढ़ापे में भुगतना पड़ रहा है। अधिक बीमार होने पर अब उन्हें चारपाई पर उठाकर ही ले जाना पड़ता है। वे खुद चलने में असमर्थ है। उनका इलाज चंडीगढ़ में चला हुआ है, जिस कारण माह में आठ से दस बार उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ता है। इस कारण उन्होंने अपने खेत तक की बिजाई नहीं की है कि गाड़ी घर तक आ जाए और उनको उसमें बैठाकर ले जाया जा सके। ये संपर्क सड़क बड़गांव, बरठीं की ओर री रडोह को जोड़ती है। लोग कई बार विधायक और पंचायत से इसके लिए गुहार लगा चुके हैं कि सड़क की हालत को सुधारा जाए। ग्रामीणों में फिरोज खान, बिट्टू, बशीर दीन, रिंकू, बरकत, कवर खान, अंजू, रजनी, नसीमा, शमा, जीनू, गुडू और सलेंद्र का कहना है कि मरीज की हालत बहुत खराब हो जाती है, जिनको चारपाई पर ही ले जाया जाता है। वह उठने बैठने में असमर्थ हैं और उनको उठाने के लिए भी चार से पांच आदमियों की सहायता लेनी पड़ती है। आधा किलोमीटर तक मरीज को उठाकर ले जाना पड़ता है। न तो विधायक इस तरफ देते हैं न पंचायत। उन्होंने प्रशासन और पंचायत से मांग उठाई कि सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि उन्हें समस्याओं का सामना न करना पड़े। उधर, पंचायत प्रधान निक्कू राम ने बताया कि बरसात से यह स्थिति बनी है। शीघ्र ही सड़क की मरम्मत करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed