फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The risk of accidents has increased due to debris and potholes on the Jhanduta-Barsar road.

Bilaspur News: झंडूता–बड़सर सड़क पर गिरे मलबे और गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा

Fri, 02 Jan 2026 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 02 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The risk of accidents has increased due to debris and potholes on the Jhanduta-Barsar road.
खस्ताहाल सड़क से वाहन चालकों के लिए सफर बना जोखिम भरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल मुख्यालय को जोड़ने वाले झंडूता-बलघाड़-मांडवा-भड़ोलीकलां-शाहतलाई-बड़सर सड़क मार्ग पर पहाड़ियों से गिरे मलबे और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खस्ताहाल स्थिति से न केवल बड़े वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी यह मार्ग बेहद जोखिमभरा बन गया है।


लोगों के अनुसार सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। ऐसे में जब आमने-सामने से वाहन आते हैं और एक-दूसरे को पास देना पड़ता है, तो वाहन चालकों को गड्ढों और पहाड़ी से गिरे मलबे के बीच से गुजरना पड़ता है। इस दौरान जरा-सी चूक दुर्घटना का कारण बन सकती है। बताया जा रहा है कि बीते करीब चार महीनों से सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं। भल्लू–बिलौर–पिपलू घाट सड़क पर बलघाड़ स्कूल के समीप बरसात के दिनों में जमा हुई मिट्टी अभी तक नहीं हटाई गई है। इस स्थान पर कई बार दोपहिया वाहन चालक फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं और घायल भी हुए हैं। इसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। वहीं मांडवा पुल के समीप पहाड़ियों से बरसात के दौरान गिरे ल्हासे (मलबा) अभी तक सड़क से नहीं हटाए गया है। यहां करीब 500 मीटर की सीधी उतराई है, जहां सड़क पहले से ही तंग है। ऐसे में पहाड़ी से गिरा मलबा हादसों के खतरे को और बढ़ा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से हर समय सैकड़ों वाहनों की आवाजाही रहती है और संकरे रास्ते में एक-दूसरे को पास देना बेहद मुश्किल हो जाता है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क से मलबा हटाकर गड्ढों को जल्द भरा जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग झंडूता के सहायक अभियंता नितेश शर्मा ने बताया कि समस्या उनके ध्यान में आई है। उन्होंने कहा कि कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा और जल्द ही लोगों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed