फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The public toilet at Thach Chowk in Malokhar has been closed for years, angering the people.

Bilaspur News: मलोखर के थाच चौक का सार्वजनिक शौचालय वर्षों से बंद, लोगों में रोष

Wed, 01 Apr 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 01 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
The public toilet at Thach Chowk in Malokhar has been closed for years, angering the people.
मलोखर थाच चौक पर बंद पड़ा सार्वजनिक शौचालय। संवाद
3 लाख की लागत से बना शौचालय नहीं आया काम
विज्ञापन

महिलाओं को हो रही भारी परेशानी, जनप्रतिनिधियों पर उठे सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
मलोखर(बिलासपुर)। मलोखर क्षेत्र के थाच चौक स्थित सार्वजनिक शौचालय पिछले करीब छह वर्षों से बंद पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बाजार में आने वाली महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।

जानकारी के अनुसार यह शौचालय ग्राम पंचायत सोलधा द्वारा करीब तीन लाख रुपये की लागत से बनाया गया था, लेकिन निर्माण के बाद से ही यह उपयोग में नहीं आ सका। वर्तमान में शौचालय पर ताला लटका हुआ है और यह पूरी तरह से बंद पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मलोखर बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या भी अधिक होती है। इसके बावजूद सार्वजनिक सुविधा के तौर पर बनाया गया शौचालय बंद रहने से लोगों को खुले में जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जो स्वच्छता अभियान की भावना के विपरीत है। बाजार में खरीदारी करने आई महिलाओं में सावित्री देवी, निशा देवी, वंदना शर्मा, शर्मिला शर्मा, कमलेश शर्मा, कांत शर्मा, श्यामलाल और राहुल सहित अन्य लोगों ने बताया कि वर्षों से शौचालय पर ताला लटका हुआ है। उन्होंने इसे सरकारी धन के दुरुपयोग का उदाहरण बताते हुए कहा कि जिस उद्देश्य से लाखों रुपये खर्च किए गए थे, वह आज तक पूरा नहीं हो सका। लोगों ने जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कई बार इस समस्या को उठाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि शौचालय को जल्द से जल्द चालू करवाया जाए, ताकि बाजार में आने वाले लोगों को मूलभूत सुविधा मिल सके और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed