{"_id":"6a0b063a29c92309af0cf3f3","slug":"the-public-has-given-a-befitting-reply-to-the-anti-people-policies-of-the-congress-government-randhir-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-160097-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता ने कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को दिया करारा जवाब : रणधीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता ने कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को दिया करारा जवाब : रणधीर
Mon, 18 May 2026 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 18 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
विधायक रणधीर शर्मा
नगर परिषद चुनावों में भाजपा की जीत पर रणधीर शर्मा ने जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश नगर परिषद चुनावों में बिलासपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने प्रदेश और जिले की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा की जनहितकारी नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
रणधीर शर्मा ने कहा कि बिलासपुर जिले की जनता ने नगर परिषद चुनावों में भाजपा के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से आम जनता नाराज है और नगर परिषद चुनावों के परिणाम इसका स्पष्ट संकेत हैं। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों और भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना अब सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। भाजपा सदैव विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति करती आई है और आगे भी नगर परिषदों के माध्यम से जनता के हितों के लिए कार्य करती रहेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर पार्टी की जीत सुनिश्चित की है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी प्रदेश की जनता भाजपा को इसी प्रकार समर्थन देती रहेगी।