फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The property of the accused in the American pistol recovery case will be investigated

Bilaspur News: अमेरिकी पिस्टल बरामद मामले में आरोपी की संपत्ति की होगी जांच

Sun, 23 Mar 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 23 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
The property of the accused in the American pistol recovery case will be investigated
चिट्टे के कारोबार के लेन-देन के सबूत मिलने पर जब्त होगी
विज्ञापन

- आरोपी की छोटी सी हार्डवेयर की दुकान, घर तीन मंजिला

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के कोट कस्बे में अमेरिका निर्मित पिस्टल मिलने के मामले के आरोपी की संपत्ति की भी जांच की जाएगी। आरोपी के बैंक खाते खंगाले जाएंगे। हर लेनदेन की विस्तृत रिपोर्ट बनाई जाएगी। जांच में चिट्टे के कारोबार के लेन-देन मिलते हैं तो उसकी संपत्ति जब्त हो सकती है।
विदेशी पिस्टल मिलने से खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है। छोटे से गांव में विदेशी पिस्टल मिलने से अब खुफिया विभाग हर छोटे पहलू को खंगालने में जुट गया है। पिस्टल किससे खरीदी गई थी, पुलिस उसका भी पता लगा रही है। आरोपी छोटी सी हार्डवेयर की दुकान करता है। उसका तीन मंजिला आलीशान घर है, जिस पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। इतना पैसा कहां से आया और आरोपी की आय के क्या स्रोत हैं, ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा कि आरोपी हजारों-लाखों रुपये भी आम जनता के बीच शादियों और अन्य कार्यों के लिए देता था, ताकि क्षेत्र के लोग उसके खिलाफ मुंह न खोलें और एक अमीर आदमी का दर्जा उसे मिलता रहे। बताया यह भी जा रहा है कि आरोपी पिछले काफी समय से इस क्षेत्र में अपना एकछत्र साम्राज्य बनाने की राह पर चला हुआ था। कुछ माह पहले गलाही में रात को हवाई फायर करने के मामले में भी इसी आरोपी का नाम सामने आया था, जिसके बाद आरोपी कहता था कि इस क्षेत्र में सिर्फ एक ही मर्द है वो अशोक है। ऐसे में चिट्टा तस्करी, अवैध हथियार के साथ अन्य गैरकानूनी कार्यों के चलते यह आरोपी कुछ ही समय में ऊंचा नाम कमाने की हसरत पाले हुए था।
विज्ञापन

इनसेट
आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर भेजा
पिस्टल मामले के आरोपी को रविवार को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अब पुलिस इस मामले में कई सवालों के राज आरोपी से उगलवाएगी। पिस्तौल कहां से खरीदी गई है। किस मकसद के लिए इसका प्रयोग करना था। इसके लिए कारतूस भी क्या आरोपी के पास मौजूद हैं, इस बारे पूछताछ की जाएगी। वहीं आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी है। लोगों का आरोप है कि पकड़े गए व्यक्ति की वजह से कई युवक चिट्टे के दलदल में फंसे हैं। लोगों के मुताबिक आरोपी ने चिट्टे के कारोबार से लाखों रुपये कमाए हैं। ऐसे में कई घरों के बच्चों को नशे की लत लगाकर खुद आलीशान जिंदगी जी रहा है। नाम न छापने की शर्त पर लोगों ने कहा कि ऐसे व्यक्ति समाज के लिए घातक हैं। यह व्यक्ति पहले भी चिट्टे के साथ पकड़ा जा चुका है। अब भविष्य में नशे का कारोबार रुक सके ऐसे में कड़ी कार्रवाई होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि आरोपी को न्यायालय से तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed