फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The pressure pipe of the bus burst, the accident was averted due to the wisdom of the driver

Bilaspur News: बस का प्रेशर पाइप फटा, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

Mon, 17 Feb 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The pressure pipe of the bus burst, the accident was averted due to the wisdom of the driver
बंदला-ब्रह्मपुखर रूट पर चलने वाली, हादसे का शिकार हुई परिवहन निगम की बस । संवाद
-बंदला-ब्रह्मपुखर रूट पर लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

-घर जाने में हुई देरी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बंदला-ब्रह्मपुखर रूट पर चलने वाली परिवहन निगम की बस बड़े हादसे का शिकार होते-होते बची। बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार बंदला-ब्रह्मपुखर रूट पर बस अड्डा से अपने निर्धारित समय 6:15 पर रवाना हुई। जैसे ही बस बंदला की ओर चढ़ने लगी तो दूसरे ही मोड़ पर बस का प्रेशर पाइप फट गया। जिस स्थान पर यह प्रेशर पाइप फटा वहां बिल्कुल चढ़ाई है। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए स्टेयरिंग को एक तरफ घुमाया जिस कारण बस पीछे हटते हुए पहाड़ी की ओर टकरा गई। बस में करीब 40 से 50 यात्री मौजूद थे। बता दें कि इस बस में हर दिन काफी यात्री सफर करते हैं। इस हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई, लेकिन यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस में सवार यात्रियों ने चालक की तारीफ की और उनके साहस को सलाम किया। हालांकि इस हादसे के कारण बस की आवाजाही बाधित हुई और लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में देरी हुई। यात्रियों ने बताया कि उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ा। जहां पर बस खराब हुई वहां पर अन्य वाहनों के निकलने की जगह नहीं रही थी। यात्री भी देर रात तक वहीं फंसे रहे। घटना की जानकारी मिलते निगम की ओर से बस भेजी गई और मैकेनिक भी भेजे गए। हालांकि बस तभी आगे निकल सकती थी, जब खराब बस किनारे हटाई जाती। खबर लिखे जाने तक बस का मरम्मत कार्य चल रहा था और यात्री भी वहीं रहे।
विज्ञापन

उधर, बस अड्डा पर संबंधित ने बताया कि यात्रियों के लिए दूसरी बस भेजी गई है और मैकेनिक भी भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed