{"_id":"6991b959739e6fcc5507a5d4","slug":"the-presence-of-leopard-has-increased-the-concern-of-the-villagers-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-154057-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तेंदुए की मौजूदगी ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तेंदुए की मौजूदगी ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता
Sun, 15 Feb 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 15 Feb 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
दधोल क्षेत्र में गांव में घूम रहा तेंदुआ में सीसीटीवी में कैद हुआ। स्रोत: वीडियो ग्रैब
दधोल क्षेत्र में घरों के नजदीक घूम रहा तेंदुआ
ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत दधोल पंचायत के गांव भेल, चैर, दधोल कलां और आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बीते कुछ दिनों से तेंदुआ घरों के नजदीक घूमता हुआ देखा जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है। लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ अब जंगल से निकलकर घरों के आंगन तक पहुंच रहा है। शाम ढलते ही उसकी गतिविधियां बढ़ जाती हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में विशेष रूप से डर बना हुआ है। कई परिवारों ने एहतियात के तौर पर रात के समय घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। कुछ गांवों में ग्रामीण रातभर पहरा भी दे रहे हैं, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। करीब पांच वर्ष पहले इसी क्षेत्र में तेंदुए के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उस समय वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए उस तेंदुए को मार गिराया था। ग्रामीणों में बनिता, ओंकार, सर्वेश, पंकज, नीतीश, अंशुल, अंशुमन, राजेश, सुरेश, राजकुमार और रमेश सहित अन्य लोगों ने बताया कि भेल, चैर, पन्याली और दधोल कलां गांव जंगल से सटे हुए हैं। बीते तीन दिनों से तेंदुआ लगातार इन इलाकों में घूम रहा है। कई बार वह मवेशियों के बाड़ों के पास भी देखा गया है, जिससे पशुपालकों में भय बना हुआ है। लोगों को अपने पशुधन की सुरक्षा की भी चिंता सता रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि किसी भी जानलेवा घटना से पहले ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, पिंजरे लगाने और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। इस संबंध में आरओ भराड़ी अजय कुमार ने बताया कि विभागीय टीम को गांवों में भेजा जाएगा। तेंदुए की गतिविधियों की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर पिंजरे लगाए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने, रात के समय अकेले बाहर न निकलने और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना विभाग को देने की अपील की है।