फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The police looted the revelations of robbery in the search of miscreants in Uttarakhand and Lakhimpur Kheri

आढ़ती से लूट के खुलासे को पुलिस ने बदमाशों की तलाश में उत्तराखंड व लखीमपुर खीरी में दी दबिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
The police looted the revelations of robbery in the search of miscreants in Uttarakhand and Lakhimpur Kheri
बिलासपुर। नगर की पॉश कालोनी शिवबाग मंडी में गल्ला आढ़ती वीरेंद्र जैन से दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात के खुलासे और वारदात में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी को पुलिस ने उत्तराखंड और लखीमपुर खीरी में दबिशें दीं हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना में प्रयुक्त कार अंबाला के एक पेस्टीसाइड व्यापारी के नाम पर दर्ज निकली है। व्यापारी का मैनेजर कार से लखीमपुर खीरी गया हुआ था। सूत्र कहते हैं कि पुलिस ने कार और मैनेजर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार 23 अप्रैल की अपराह्न करीब डेढ़ बजे नगर के मोहल्ला शिवबाग मंडी निवासी गल्ला आढ़ती वीरेंद्र जैन अपने घर के नीचे बनी गल्ले की आढ़त पर मुनीम विक्रम के साथ बैठे काम कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान नकाबपोश हथियारबंद चार बदमाश उसकी आढ़त में घुस आए और दोनों को हथियारों के बल पर कब्जे में कर लिया था। बदमाशों ने तमंचों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देते हुए मोबाइल फोन और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी निकाल कर ले गए थे। मामले में पुलिस ने चार लाख की लूट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। घटना की जानकारी पर एएसपी डॉ. संसार सिंह, कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह यादव भी अपने मातहतों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश में कांबिंग की थी। एएसपी ने एसओजी और कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में दो टीमों का गठन कर बदमाशों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे में दिखाई देने वाली कार अंबाला शहर निवासी एक पेस्टीसाइड व्यापारी के नाम दर्ज होना पाई गई। पुलिस ने फोन के जरिये व्यापारी से बात की तो उसने बताया कि उनका मैनेजर कार से लखीमपुर खीरी गया हुआ है। पुलिस ने उत्तराखंड व लखीमपुर खीरी में दबिशें दीं और कार को मैनेजर समेत हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई है और पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तहकीकात की जा रही है। वहीं, शनिवार की सुबह से ही व्यापारी के प्रतिष्ठान व घर पर संबंधियों का तांता लगा रहा। लोग वीरेंद्र जैन व उनके परिजनों से घटना की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

व्यापारी के पिता ने बदमाशों को ललकारा
बिलासपुर। गल्ला आढ़ती वीरेंद्र जैन के पिता जगदीश चंद्र जैन ने शनिवार को बताया कि वह ऊपर घर से खाना खाकर नीचे पहुंचे तो देखा कि हथियारों से लैस बदमाश कार में बैठ रहे हैं। उन्होंने बदमाशों को ललकारते हुए कहा कि कौन हो और यहां क्यों आए हो। उनका कहना था कि उन्होंने कार में बैठ रहे जिस बदमाश की शर्ट पकड़ी थी। उस बदमाश ने उनकी तरफ मुड़कर नहीं देखा और फुर्ती के साथ स्टार्ट कार में बैठ गया और पल भर में कार उनके सामने से ही फुर्र हो गई। उनका कहना है कि अगर उन्हें पता होता तो उन लोगों ने उनकी आढ़त पर लूट की है तो वह शोर मचाते और लोगों की मदद से पीछा भी करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैकी का स्थल आढ़त के सामने का होटल तो नहीं
बिलासपुर। आढ़ती वीरेंद्र जैन के भाई तराई खाद्य व्यापार संघ के महामंत्री विनोद जैन ने बताया कि उनकी आढ़त के सामने ही चाय का एक होटल है, जहां हर समय भीड़ रहती है। घटना के दौरान भी चाय के होटल पर तमाम लोग थे। संभावन: है कि कोई बदमाश पहले से ही चाय के होटल से ही रैकी कर रहा होगा। पुलिस ने उक्त पहलू पर भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed