{"_id":"68da6bf8a74abebacb008711","slug":"the-outline-of-the-programs-of-seer-festival-is-ready-preparations-are-in-the-final-stage-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-145453-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सीर उत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार, अंतिम चरण में तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सीर उत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार, अंतिम चरण में तैयारी
Mon, 29 Sep 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 29 Sep 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
उत्सव को स्वास्थ्य, संस्कृति, खेल गतिविधियों का संगम बनाने का है प्रयास
समाज के हर वर्ग को इससे जोड़कर उत्सव में बढ़ाई जाएगी जन भागीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं में होने वाले सीर उत्सव की तैयारी अंतिम चरण में है। प्रशासन ने उत्सव में होने वाले सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है। वहीं इस उत्सव को हर व्यक्ति से जोड़ने की योजना भी पूरी तैयार है। एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने कहा कि इस उत्सव को यादगार बनाया जाएगा।
घुमारवीं में 2 और 3 अक्तूबर को सीर उत्सव को पारंपरिक उत्साह के साथ आयोजित करने के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में है। सीर उत्सव में विशेष रूप से स्वास्थ्य, संस्कृति और खेल गतिविधियों का संगम बनाने का प्रयास किया गया है, ताकि समाज के हर वर्ग को इससे जोड़कर उत्सव में जन भागीदारी को बढ़ाया जा सके। एसडीएम ने बताया कि सीर उत्सव की शुरुआत 2 अक्तूबर को रुक्मिणी कुंड से होगी। इस अवसर पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसमें अंडर-19 बालक, बालिकाओं के साथ जनता की मांग पर 20 प्लस और 40 प्लस आयु वर्ग के प्रतिभागी भी शामिल हो सकेंगे। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए क्यूआर कोड उपलब्ध करवाया गया है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं के प्रधानाचार्य परमजीत सिंह के मोबाइल नंबर 9418478122 पर भी व्हाट्सएप के माध्यम से पंजीकरण करवाया जा सकता है। बताया कि मैराथन के बाद योगा सेशन, शोभायात्रा, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इस दिन हैंडबाल, वॉलीबाल, कबड्डी और बैडमिंटन जैसे खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी जिनमें स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। शाम के समय पूरे वातावरण में भक्ति रस का संचार होगा जब भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध गायक करनैल राणा अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे और कार्यक्रम को यादगार बनाएंगे।