फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The outline of developed India is visible in the budget: Anurag

बजट में दिखती है विकसित भारत की रूपरेखा : अनुराग

Sat, 15 Feb 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 15 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The outline of developed India is visible in the budget: Anurag
घुमारवीं में आयोजित बजट पर चर्चा कार्यशाला में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता व लोग । संवाद
-बोले, इतना बड़ा बजट देख विपक्षियों के मुरझाए चेहरे
विज्ञापन

-घुमारवीं, बिलासपुर में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
-कार्यशाला में कार्यकर्ताओं के साथ की बजट पर चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/घुमारवीं। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर शनिवार को बिलासपुर के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान घुमारवीं और बिलासपुर में कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया। घुमारवीं आयोजित कार्यशाला में उन्होंने बजट पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। साथ ही बजट पर अपने विचार रखे।
बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि यह बजट ऐसी दिशा दे रहा है जिसमें भारत नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। वहीं इतना बड़ा बजट देख कर विपक्षियों के चेहरे मुरझा गए हैं। 2013-14 में जहां बजट मुश्किल से साढ़े सोलह लाख करोड़ था, अब यह तीन गुना बढ़कर 50,65,000 करोड़ पहुंच गया है। इस बजट में विकसित भारत की रूपरेखा दिखती है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प और लक्ष्य है कि 2047 तक देश को गरीबी मुक्त करेंगे, शत प्रतिशत गुणात्मक शिक्षा देंगे। दुनिया की सबसे बड़ी स्किल्ड मैनपावर और उन्हें रोजगार के अवसर देंगे। साथ ही भारत को विश्व की फूड बास्केट बनाएंगे। इस बजट के माध्यम से विकास में तेजी लाना, समावेशी विकास को बढ़ावा देना और मध्यमवर्ग के खर्च कम करना और उनकी बचत को बढ़ाने पर कार्य किया गया है। 2013-14 तक दो लाख की आय पर टैक्स देना पड़ता था, अब 12 लाख तक टैक्स नहीं देना पड़ेगा। यह मध्यम वर्ग के लिए बहुत बड़ी राहत है। 2013-14 में कृषि बजट 27 हजार करोड़ था, जो आज 1,71,000 करोड़ है। पहले रक्षा बजट 2,03,499 करोड़ था, अब यह बढ़कर 6,81,210 करोड़ हुआ है। पहले सड़क के लिए 25,476 करोड़ का बजट और अब यह 2,87,33 करोड़ है। रेल बजट पहले 27,072 करोड़ था, अब यह 2,55,255 करोड़ हुआ।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय का बजट 53,371 करोड़ से बढ़कर 2,33,211 करोड़ हुआ है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हर क्षेत्र में बजट में बढ़ोतरी हुई है। किसानों को बजट में राहत दी गई है। केसीसी की लिमिट तीन लाख से पांच लाख की गई। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। एमबीबीएस की सीटों में वृद्धि और मेडिकल सीटों में भी वृद्धि की जाएगी। युवाओं के लिए स्टार्टअप योजना का ध्यान रखा गया है। अनुराग सिंह ठाकुर ने घुमारवीं में आयोजित बजट पर चर्चा कार्यशाला में शिरकत की। इस मौके पर विधायक त्रिलोक जमवाल, रणधीर शर्मा, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल, नप अध्यक्ष कमल गौतम, स्वदेश ठाकुर, क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विशाल जगोता, सतीश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष भराड़ी जोरावर सिंह पटियाल, घुमारवीं मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, झंडूता मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल, नवीन शर्मा, बीडीसी उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर और विक्रम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

घुमारवीं में आयोजित बजट पर चर्चा कार्यशाला में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता व लोग । संवाद

घुमारवीं में आयोजित बजट पर चर्चा कार्यशाला में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता व लोग । संवाद

घुमारवीं में आयोजित बजट पर चर्चा कार्यशाला में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता व लोग । संवाद

घुमारवीं में आयोजित बजट पर चर्चा कार्यशाला में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता व लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed