फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The Nalwad fair began with a procession from the ancient Shiva temple.

Bilaspur News: प्राचीन शिव मंदिर से शोभायात्रा के साथ नलवाड़ मेले का हुआ आगाज

Sat, 28 Mar 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 28 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The Nalwad fair began with a procession from the ancient Shiva temple.
झंडूता के लग दयो शिव मंदिर में नलवाड़ मेले का शुभारंभ पर झंडा रस्म पूरी करते मुख्यातिथि व अन्य।
हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में हुई झंडा रस्म, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
विज्ञापन

30 मार्च तक चलेगा मेला, दंगल का होगा आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लग दयो स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शनिवार को पारंपरिक नलवाड़ मेले का शुभारंभ शनिवार को हुआ। उद्घाटन अवसर पर मुख्यातिथि अमित ढटवालिया ने शिरकत की। उनके आगमन पर मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो पूरे गांव से होती हुई मेला मैदान तक पहुंची। शोभायात्रा में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए श्रद्धालुओं, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे मार्ग में भगवान शिव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मेला मैदान पहुंचने पर पारंपरिक झंडा रस्म अदा की गई, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति और लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दीं, जबकि महिला मंडलों ने लोकगीत और नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

मेले के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लोगों ने मेले में सजी दुकानों और झूलों का भरपूर आनंद उठाया। नलवाड़ मेला क्षेत्र की प्राचीन परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं। 30 मार्च को मेले का समापन होगा। इस दौरान कुश्ती प्रतियोगिता भी होगी। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन ज्ञान चंद सिंह, उप प्रधान सूबेदार सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा और महासचिव एवं संस्थापक अमर नाथ धीमान सहित अन्य सदस्यों ने सभी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन में स्थानीय लोगों का सहयोग सराहनीय रहा है और आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed