फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The Municipal Corporation took a tough stand against the filth being spread in Ghumarwin.

Bilaspur News: घुमारवीं में फैलाई जा रही गंदगी को लेकर नप ने अपनाया कड़ा रुख

Sat, 27 Sep 2025 05:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 27 Sep 2025 05:03 PM IST
सार

घुमारवीं (बिलासपुर) नगर परिषद ने खुले में कूड़ा फेंकने पर 10 लोगों के चालान किए। समाचार प्रकाशित होने के बाद परिषद ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। परिषद ने आगे भी सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
The Municipal Corporation took a tough stand against the filth being spread in Ghumarwin.
अमर उजाला में प्रकाशित खबर।

विस्तार

इंपैक्ट
विज्ञापन

खुले में कूड़ा फेंकने पर काटे गए 10 लोगों के चालान
खबर प्रकाशित होने के बाद नप ने शुरू की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से लगातार फैलाई जा रही गंदगी को लेकर नगर परिषद ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रकाशित समाचार के बाद नगर परिषद ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत करीब 10 लोगों के चालान काटे गए हैं। इनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं जिन्हें कई बार चेतावनी देने के बावजूद भी गंदगी फैलाते हुए पकड़ा गया।

नगर परिषद ने साफ किया है कि शहर के अंदर और बाहरी क्षेत्रों में गंदगी फैलाना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विशेष रूप से मीट की दुकानों से निकलने वाले अवशेष और मेडिकल वेस्ट को लेकर स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। लोगों का कहना था कि इनसे बदबू और अस्वच्छता फैल रही है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस मुद्दे को अखबार ने मंगलवार को क्यारी में मीट, मेडिकल वेस्ट फेंकने वालों को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार शहर के कई स्थानों, जल शक्ति विभाग के जल भंडारण क्षेत्र, क्यारी गांव, सीर खड्ड के समीप लगातार कचरा फेंका जा रहा था। नगर परिषद ने यहां पर गंदगी फैलाई जाने वालों के न केवल चालान किए बल्कि लोगों को सख्त चेतावनी भी दी कि यदि अब भी वे नहीं सुधरे तो और कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। परिषद ने यह भी स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में यह अभियान और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा। नगर परिषद का कहना है कि घर-घर से सूखा कूड़ा नियमित रूप से उठाया जा रहा है, लेकिन गीले कूड़े को भेजने में कुछ दिनों से दिक्कत आ रही है, क्योंकि निस्तारण स्थल तक जाने वाला रास्ता निर्माण कार्य के चलते अवरुद्ध था। अब इस रास्ते का निर्माण पूरा होने को है जिसके बाद गीला कूड़ा भी सही ढंग से दोबारा उठाना शुरू किया जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल ने कहा कि स्थानीय नागरिकों से अपील है कि वे साफ-सफाई बनाए रखने में नगर परिषद का सहयोग करें और गंदगी फैलाने से परहेज करें। अन्यथा, अगली बार चालान राशि और दंड दोनों और अधिक सख्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed