फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The Municipal Corporation is keeping an eye on those throwing garbage in the open; solar CCTV cameras will be installed in Ghumarwin.

Bilaspur News: खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर नप की नजर, घुमारवीं में लगेंगे सोलर सीसीटीवी कैमरे

Sun, 12 Oct 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 12 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation is keeping an eye on those throwing garbage in the open; solar CCTV cameras will be installed in Ghumarwin.
घुमारवीं शहर में सड़क किनारे फेंका कूड़ा। संवाद
तकनीक के सहारे की जाएगी स्वच्छता पर सख्ती, पहचान के बाद होगी कार्रवाई
विज्ञापन

सड़क किनारे या सुनसान जगहों पर कूड़ा डालकर लोग बिगाड़ रहे शहर की सूरत

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद अब शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाने जा रही है। खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर लगाम कसने के लिए नगर परिषद जल्द ही शहर के विभिन्न कूड़ा स्थलों पर सोलर पैनल वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रही है। इन कैमरों के जरिये गंदगी फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि शहर में घर-घर से सूखा और गीला कचरा उठाने की व्यवस्था पहले से चल रही है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग अनुशासनहीनता दिखाते हुए सड़क किनारे या सुनसान जगहों पर कूड़ा डाल देते हैं। इससे शहर की सुंदरता प्रभावित होती है और बदबू के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि पहले भी परिषद ऐसे लोगों पर जुर्माना लगा चुकी है, लेकिन चेतावनियों के बावजूद कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। अब परिषद ने तकनीक का सहारा लेते हुए सोलर सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया है। ये कैमरे हर समय तस्वीरें रिकॉर्ड करेंगे, जिससे रात के अंधेरे में भी गंदगी फैलाने वालों की पहचान की जा सकेगी। नगर परिषद ने बताया कि शहर के बाहरी क्षेत्रों में कुछ लोग गाड़ियों से आकर सड़क किनारे कूड़ा फेंक जाते हैं। वहीं, कुछ सब्जी विक्रेता और ढाबा संचालक सड़ी-गली सब्जियां और बासी खाना खुले में डाल देते हैं, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द ही इस योजना को लागू किया जाएगा और कैमरे लगने के बाद खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पिछले कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं। इसलिए नगर परिषद जल्द ही ऐसे क्षेत्रों में सोलर पैनल सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रही है, ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में मदद मिले और गंदगी फैलाने वालों की पहचान की जा सके।
खेमचंद वर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed