फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The heavy influx of street vendors in Bilaspur city is affecting business.

Bilaspur News: बिलासपुर शहर में रेहड़ी फड़ी की भारी आमद से व्यापार पर पड़ रहा है असर

Fri, 10 Oct 2025 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
The heavy influx of street vendors in Bilaspur city is affecting business.
बिना पहचान पत्र, अन्य दस्तावेजों से घूम रहे रेहड़ी वालों पर लगे अंकुश
विज्ञापन

व्यापार मंडल बिलासपुर के पदाधिकारी उपायुक्त से जल्द करेंगे बात
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर में आए दिन नए-नए रेहड़ी फडी की भारी आमद से कारोबार पर असर पड़ने से स्थानीय व्यापारी वर्ग परेशान हैं। व्यापारियों की मानें तो बिलासपुर में त्योहार ही ऐसे मौके होते हैं, जहां पर सामान के बिक्री की आस बंधी होती है। लेकिन रेहड़ी वालों ने उनसे यह मौका भी छीन लिया है।
हैरानी की बात है कि बिना पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों से घूम रहे दुकानदार हर प्रकार कर सामान गली, गली और मोहल्ले में जाकर बेच रहे हैं। ऐसे में बिलासपुर में स्थायी रूप से काम कर रहे दुकानदारों को कोई पूछ नहीं रहा है। पहले से मंदी की मार झेल रहे स्थानीय दुकानदार और व्यापारी परेशान हैं। यह लोग कौन है, कहां से आते हैं, कहां गायब हो जाते हैं। इनके पास सामान बिक्री करने के जरूरी दस्तावेज भी नहीं हैं जिससे स्थानीय दुकानदारों का काम प्रभावित हो रहा है। कहा कि बिलासपुर में फोरलेन बनने से अधिकांश व्यापार खत्म हो चुका है जबकि रही कसर ऑनलाइन शॉपिंग ने पूरी कर दी है। उन्होंने मांग की है कि बिना पहचान पत्र सहित अन्य दस्तावेजों के सामान बेचने वाले रेहड़ी फड़ी वालों पर अंकुश लगाया जाए। व्यापारियों में अभय, ज्योति प्रकाश, कश्मीर, राजेश, संदीप सहित अन्य व्यापारियों ने बताया कि बिलासपुर के हालात सामान्य न होने से बिलासपुर में व्यापार पूरी तरह से चौपट हो गया है।
विज्ञापन

हालात इस कदर हो चुके हैं कि ग्राहक दुकान तक पहुंच नहीं पा रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग का प्रचलन भी दुकानदारी प्रभावित होने का एक कारण है। इन दुकानदारों का मानना है कि ऐसे लोगों पर अंकुश लगना चाहिए जो बिना दस्तावेजों से अचानक शहरों में आ धमकते हैं और व्यापार को प्रभावित करते हैं। नियमानुसार कोई भी रेहड़ी फड़ी विक्रेता अपना सामान कहीं भी बेच सकता है जिस पर नगर पालिका की ओर से तहबाजारी के तहत पर्ची काट कर इतिश्री कर ली जाती है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। उधर, व्यापार मंडल बिलासपुर के पदाधिकारियों का कहना है कि वे उपायुक्त से इस बारे में बात करेंगे कि जिला की शांति न भंग न हो। इन लोगों के दस्तावेज सही तरीके से जांच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed