{"_id":"6a1da1e12a09cf8ac90a44d3","slug":"the-heat-increased-making-it-difficult-to-leave-the-house-after-10-am-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-160890-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गर्मी से तपिश बढ़ी, सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गर्मी से तपिश बढ़ी, सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
आंखों में जलन और खुजली के मामले बढ़े, विशेषज्ञों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जून की शुरुआत के साथ ही बिलासपुर में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार दिन को 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया, लेकिन दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को इससे कहीं अधिक गर्मी का एहसास हो रहा है। हालात यह हैं कि सुबह 10 बजे के बाद लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर के समय कड़ी धूप में कुछ मिनट खड़ा रहना भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।
बाजार, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम हो गई है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों को गर्मी का अधिक सामना करना पड़ रहा है। विभाग के आंकड़ों की बात करें तो दक्षिण-पश्चिम दिशा से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जबकि हवा के झोंकों की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा रही। आर्द्रता 39 प्रतिशत दर्ज की गई। गर्मी बढ़ने के साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी सामने आने लगी हैं।
जिला अस्पताल में आंखों में जलन, खुजली और लाल होने की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र ने बताया कि तेज धूप, धूल और गर्म हवाओं के कारण आंखों में इरिटेशन और इचिंग की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने सलाह दी कि तेज धूप में बाहर निकलते समय चश्मे का प्रयोग करें, आंखों को बार-बार हाथों से न मलें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। यदि आंखों में लगातार जलन, खुजली या लालिमा बनी रहती है तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोगों को गर्मी से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गर्मी से बचाव के लिए सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें।