Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The hands that should have held books are now outstretched, begging at the bus station.

Bilaspur News: जिन हाथों में किताबें होनी थीं, वे बस अड्डे पर भीख के लिए फैला रही हैं हाथ

Mon, 16 Nov 2026 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The hands that should have held books are now outstretched, begging at the bus station.
बस अड्डा घुमारवीं के पास भीख मांगती बच्चियां। संवाद
घुमारवीं बस स्टैंड पर 8 से 12 साल की प्रवासी बच्चियां मांग रहीं पैसे
विज्ञापन

सुरक्षा और बाल संरक्षण व्यवस्था पर उठे सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें और कंधों पर स्कूल का बस्ता होना चाहिए, उस उम्र में मासूम बच्चियां दो वक्त की रोटी के लिए लोगों के सामने हाथ फैलाने को मजबूर हैं। घुमारवीं बस स्टैंड और आसपास के बाजार में 8 से 12 वर्ष की कई प्रवासी बच्चियां सुबह से शाम तक यात्रियों और दुकानदारों से पैसे मांगती नजर आती हैं। इससे उनके बचपन, शिक्षा और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बस स्टैंड पर बसों की आवाजाही के बीच बच्चियों का यात्रियों के पास जाना और बसों में चढ़कर पैसे मांगना उनकी सुरक्षा के लिए भी खतरा बना हुआ है। कई बार वे सड़क पार करते समय वाहनों के बीच पहुंच जाती हैं। ऐसे में किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी रहती है। कुछ दिन पहले ही बस स्टैंड में बस के टायर के नीचे आने से एक युवक की मौत हो चुकी है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा के लिए भी तत्काल कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन

दिनभर बस अड्डे और आसपास की दुकानों के बाहर दिखाई देने वाली इन बच्चियों की पारिवारिक परिस्थितियों और शिक्षा की स्थिति की पड़ताल जरूरी है। यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि वे किन परिस्थितियों में भीख मांग रही हैं और कहीं किसी के दबाव में तो ऐसा नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की ओर से बच्चों की शिक्षा और संरक्षण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। शिक्षा का अधिकार कानून भी 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा की गारंटी देता है। इसके बावजूद छोटी उम्र की बच्चियों का सड़कों पर भीख मांगना संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
मामले में जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन और शिक्षा विभाग की भूमिका अहम है। संबंधित विभागों को बच्चियों की पहचान कर उनके पारिवारिक हालात की जानकारी जुटानी चाहिए और उन्हें शिक्षा से जोड़ने के साथ सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना चाहिए।

इस मामले को लेकर संबंधित अधिकारी से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। वहीं, चाइल्ड हेल्पलाइन बिलासपुर के कोऑर्डिनेटर रविंद्र कुमार ने कहा कि मामले में संबंधित उच्च अधिकारी से बात की जाएगी। वहां से मिलने वाले दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed