फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The government should release the arrears for gratuity and leave encashment soon.

Bilaspur News: ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट का एरियर जल्द जारी करे सरकार

Tue, 27 Oct 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The government should release the arrears for gratuity and leave encashment soon.
कंदरौर में आयोजित पेंशनर एसोसिएशन की बैठक में मौजूद पेंशनर। स्रोत: जागरूक पाठक
कंदरौर में हुई पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड की बैठक में उठी मांग
विज्ञापन

दीपावली पर पांच फीसदी महंगाई राहत देने के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर के सदर खंड की त्रैमासिक बैठक कंदरौर में खंड प्रधान प्रकाश चंद ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों ने दीपावली पर पांच फीसदी महंगाई राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। साथ ही जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट के लंबित एरियर का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई।
बैठक की शुरुआत वंदे मातरम के गायन से हुई। इसके बाद दिवंगत पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 21 सितंबर को हुई बैठक में किए गए वादे के अनुसार दीपावली पर पांच फीसदी महंगाई राहत दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार महंगाई भत्ते की शेष किस्तों और लंबित एरियर के भुगतान को लेकर भी जल्द अधिसूचना जारी करेगी।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव ठाकुर हुकम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पेंशनरों की समस्याओं से अवगत हैं और उन्हें राहत देने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश कोर कमेटी के निर्णय के अनुसार संगठन का शीर्ष नेतृत्व विभिन्न जिलों में बैठकें कर पेंशनरों को वास्तविक स्थिति से अवगत करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रधान जगदीश दिनेश ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी और संगठन से दूर हो चुके पेंशनरों से दोबारा जुड़ने की अपील की। खंड प्रधान प्रकाश चंद ठाकुर ने बैठक के आयोजन के लिए कंदरौर इकाई का आभार जताया।

बैठक में प्रदेश उपप्रधान अश्विन शर्मा, प्रदेश संगठन सचिव गोपाल शर्मा, प्रदेश मुख्य सलाहकार जगदीश कुमार नड्डा, जिला महासचिव नरोत्तम धीमान सहित डीआर चौहान, रत्न ठाकुर, प्रेम सिंह चंदेल, तरसेम शर्मा, दौलत राम ठाकुर और छोटा राम सहित अन्य सदस्यों ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed