फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The foundation stone of Galah drain was broken.

Bilaspur News: गलाह नाले की शिलान्यास पट्टिका तोड़ी

Sat, 28 Feb 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The foundation stone of Galah drain was broken.
गलाह नाले की शिलान्यास पट्टिका, जिसे अज्ञात लोगों ने तोड़ा है। संवाद
लोक निर्माण विभाग ने दर्ज करवाई शिकायत
विज्ञापन


सीएम ने 13 अप्रैल 2025 को किया था भूमि पूजन

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत उप तहसील भराड़ी की बम्म पंचायत के गलाह कस्बे में मुख्यमंत्री और तकनीकी शिक्षा मंत्री के नाम की शिलान्यास पट्टिका तोड़े जाने का मामला सामने आया है। लोक निर्माण विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना भराड़ी में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गलाह नाले में बाढ़ नियंत्रण के लिए क्रेट बॉल (लोहे की जालियों में पत्थर भरकर बनाई जाने वाली संरचना) लगाने का कार्य किया जा रहा है। बरसात के दौरान नाले में उफान आने से आसपास के क्षेत्रों में खतरा रहता है। इस खतरे को देखते हुए यह परियोजना स्वीकृत की गई थी। भूमि पूजन 13 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री ने तकनीकी शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में किया था। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे थे। विभागीय जानकारी के अनुसार इस परियोजना पर लगभग 3.16 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। परियोजना का उद्देश्य नाले के संवेदनशील हिस्सों में क्रेट बॉल स्थापित कर कटाव रोकना और आसपास की आबादी व कृषि भूमि को सुरक्षित करना है। बताया जा रहा है कि वीरवार रात अज्ञात शरारती तत्वों ने शिलान्यास पट्टिका को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह स्थानीय लोगों ने टूटी हुई पट्टिका देखी और इसकी सूचना विभाग को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने स्थिति का जायजा लेने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी।भराड़ी पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि दोषियों का पता लगाया जा सके। डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है और मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed