{"_id":"6ab02a5e77da41884207a4a8","slug":"the-electricity-board-will-raise-awareness-among-consumers-in-panchayats-about-smart-meters-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-168124-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पंचायतों में उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर पर जागरूक करेगा बिजली बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पंचायतों में उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर पर जागरूक करेगा बिजली बोर्ड
विज्ञापन
दो अक्तूबर को आम सभाओं के दौरान लगेंगे शिविर, बिल और मीटर से जुड़ी शिकायतें भी सुनेंगे अधिकारी
बोर्ड ने माना- शुरुआत में आई थी दिक्कत, बिलों में परेशानी से लोगों में पैदा हुआ संशय
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्मार्ट मीटर को लेकर आ रही शिकायतों के बीच अब बिजली बोर्ड पंचायतों में पहुंचकर उपभोक्तओं को जागरूक करेगा। दो अक्तूबर को पंचायतों में होने वाली आम सभाओं के दौरान विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इनमें उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली और बिजली बिल तैयार होने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। साथ ही मीटर और बिल से जुड़ी शिकायतें भी सुनी जाएंगी। स्मार्ट मीटर लागू होने के शुरुआती दौर में कुछ उपभोक्ताओं को बिलों को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसे लेकर लोगों में स्मार्ट मीटर की व्यवस्था पर सवाल उठे थे। अधिकारियों ने भी माना कि शुरुआत में तकनीकी दिक्कतें आई थीं और इसका असर बिलों पर पड़ा था। अब बिजली बोर्ड पंचायत स्तर पर लोगों से सीधे संवाद कर इन दिक्कतों और शंकाओं को दूर करने की तैयारी में है।
पंचायतों में लगाए जाने वाले शिविरों में लोगों को बताया जाएगा कि स्मार्ट मीटर किस तरह बिजली की खपत दर्ज करता है और उसके आधार पर बिल किस प्रक्रिया से तैयार होता है। यदि किसी उपभोक्ता को बिल अधिक आने, रीडिंग में अंतर या मीटर से संबंधित कोई शिकायत है तो वह अधिकारियों के सामने रख सकेगा। इससे शिकायतों को समझने और उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू करने में मदद मिलेगी।
अधिकारियों को ग्रामीणों के बीच जाकर पूरी जानकारी देने पर जोर दिया गया है, ताकि स्मार्ट मीटर को लेकर किसी तरह का भ्रम न रहे। खासकर उन उपभोक्ताओं की शिकायतों को प्राथमिकता से सुना जाएगा, जिन्हें स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिलिंग को लेकर परेशानी हुई है।
विज्ञापन
शुरुआत में ही भरोसा टूटा, अब लोगों के बीच जाएं : अनुराग
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने स्मार्ट मीटर को लेकर एचपीएसईबीएल से सवाल किया कि इसमें इतनी दिक्कतें क्यों आ रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि व्यवस्था शुरू करने के दौरान परेशानी आई थी और बिलों में भी इसका असर पड़ा। इस पर अनुराग ने कहा कि शुरुआत में ही जब लोगों को दिक्कत हुई तो उनका भरोसा कैसे बनेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अब लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक किया जाए। दो अक्तूबर को पंचायतों की आम सभाओं में बिजली बोर्ड की टीमें शिविर लगाएं, लोगों को स्मार्ट मीटर की जानकारी दें और उनकी शिकायतें सुनें।