{"_id":"6afa00fb78bbe0218c01aa19","slug":"the-duo-of-ajay-and-aman-won-the-badminton-title-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-171905-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अजय-अमन की जोड़ी ने जीता बैडमिंटन का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अजय-अमन की जोड़ी ने जीता बैडमिंटन का खिताब
विज्ञापन
कवाली टटोह में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान मटका फोड़ में भाग लेती महिलाएं। स्रोत: युवक मंडल
कवाली टटोह में दो दिवसीय प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम
दौड़ में अमन, अक्षय और गौरव रहे अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से नेहरू युवक मंडल कवाली टटोह की ओर से दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बैडमिंटन, 100, 200 और 400 मीटर दौड़, रस्साकशी, मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर और कबड्डी सहित विभिन्न स्पर्धाएं करवाई गईं। प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम पंचायत धार टटोह के प्रधान अभिषेक ठाकुर ने किया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में अजय और अमन की जोड़ी ने सुनील और साहिल की जोड़ी को तीन मैचों की शृंखला में 2-0 से हराकर खिताब जीता। रस्साकशी में रीता की टीम विजेता रही। महिला वर्ग की म्यूजिकल चेयर में चंद्रकांता ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि मटका फोड़ प्रतियोगिता में कुंता देवी विजेता रहीं। पुरुष वर्ग की म्यूजिकल चेयर में अक्षय ने बाजी मारी। दौड़ प्रतियोगिता के 100 मीटर वर्ग में अमन, 200 मीटर में अक्षय और 400 मीटर में गौरव ने पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी के फाइनल में अक्षय की टीम ने गौरव की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित संजीव शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।