{"_id":"694e7c2b75a4b6af2d0478f2","slug":"the-department-took-action-on-the-dilapidated-sewerage-chambers-in-bajoha-ward-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-150949-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बजोहा वार्ड में जर्जर सीवरेज चैंबरों पर हरकत में आया विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बजोहा वार्ड में जर्जर सीवरेज चैंबरों पर हरकत में आया विभाग
Fri, 26 Dec 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
बजोहा वार्ड में साफ किए चेंबर, और वीरवार के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद
इंपैक्ट
खबर प्रकाशित होते ही मौके पर पहुंचा विभाग
अस्थायी व्यवस्था करके रोका खुले में बहता सीवरेज
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद के वार्ड नंबर पांच के बजोहा क्षेत्र में जर्जर और क्षतिग्रस्त सीवर चैंबरों से उपजी गंभीर समस्या पर आखिरकार संबंधित विभाग ने संज्ञान ले लिया है। लंबे समय से खुले में बह रहे सीवरेज के कारण लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे थे। गंदगी और दुर्गंध के चलते जहां बीमारियों का खतरा बना हुआ था, वहीं दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी हुई थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर वे कई बार संबंधित विभाग के समक्ष शिकायत दर्ज करवा चुके थे, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। हालात तब और गंभीर हो गए जब सीवरेज चैंबरों से बहता नालों के रास्ते सीर खड्ड में पहुंचने लगा, जिससे पेयजल स्रोत के प्रदूषित होने का खतरा बढ़ गया। अमर उजाला के शुक्रवार के अंक में बजोहा वार्ड में जर्जर सीवरेज चैंबर बने लोगों के लिए गंभीर खतरा शीर्षक से समाचार प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया। खबर प्रकाशित होते ही विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि कई चैंबर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं और उनसे निकल रहा सीवरेज खुले में बह रहा है। तत्काल राहत के तौर पर विभाग ने खुले चैंबरों के पास पाइप डालकर सीवरेज को आगे स्थित सुरक्षित चैंबरों से जोड़ दिया, जिससे अब गंदा पानी खुले नालों में बहना बंद हो गया है।
इस कार्रवाई के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन साथ ही उन्होंने इसे केवल अस्थायी व्यवस्था बताया है। लोगों का कहना है कि जर्जर सीवरेज चैंबरों का स्थायी समाधान और पुनर्निर्माण जरूरी है, ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो। वहीं विभाग की ओर से बताया गया है कि चैंबरों की स्थिति को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है और उसके आधार पर आगे की स्थायी कार्रवाई की योजना बनाई जाएगी।