फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The debt of sacrifice and sacrifice of brave soldiers can never be repaid: Deputy Commissioner

वीर जवानों के त्याग व बलिदान का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता : उपायुक्त

Fri, 26 Jul 2024 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
The debt of sacrifice and sacrifice of brave soldiers can never be repaid: Deputy Commissioner
-बोले-सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का गौरव बढ़ाया
विज्ञापन

- जवानों के त्याग एवं बलिदान के कारण ही राष्ट्र की सीमाएं सुरक्षित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहीद स्मारक बिलासपुर में कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की उपस्थिति में देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले बलिदानी सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर शहीदों सहित उन सभी बलिदानियों के प्रत्येक देशवासी ऋणी हैं।

उपायुक्त ने कहा कि भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का गौरव बढ़ाया है, जिस पर हम सभी को गर्व है। इन वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान के कारण ही राष्ट्र की सीमाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने शहीद स्मारक स्थित भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शहीद स्मारक पर वीर जवानों को ज्योति प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। समारोह में पुलिस अधीक्षक विवेक चहल, विशेष अतिथि ब्रिगेडियर जगदीश वर्मा, ईसीएचएस कार्यालय प्रभारी लेफ्टिनेंट कर्नल एससी कटोच, हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण समिति प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन बालक राम, कैंटीन कार्यालय प्रभारी स्क्वाड्रन लीडर मोनिका वशिष्ठ, स्वतंत्रता सेनानी परिषद की प्रदेश अध्यक्ष प्रेमी देवी शास्त्री, कैप्टन सुरेंद्र कुमार राणा, सचिव सूबेदार जोगिंदर सिंह, सूबेदार मेजर कुलवंत पटियाल, सूबेदार रणजीत सिंह, सूबेदार जगन्नाथ, प्रिंसिपल करतार सिंह, वैटरन रेखराज, सूबेदार बचन सिंह चंदेल, सूबेदार सागर सिंह चंदेल, सूबेदार सुभाष चंदेल, सुरजीत सिंह व वीर नारी मीरा देवी सहित अन्य मौजूद रहे। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के एनसीसी आर्मी विंग के 40 कैडेट्स ने भी इसमें भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed