फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The country is indebted to Guru Gobind Singh and his Sahibzadas: Jamwal

गुरु गोबिंद सिंह और उनके साहिबजादों का ऋणी है देश : जमवाल

Fri, 26 Dec 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 26 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
The country is indebted to Guru Gobind Singh and his Sahibzadas: Jamwal
वीर बाल दिवस के अवसर पर सदर विधानसभा क्षेत्र की बिनौला पंचायत के सुंगल गांव में श्रद्धांजलि कार
वीर बाल दिवस पर साहिबजादों के बलिदान को किया नमन
विज्ञापन


सदर क्षेत्र के सुंगल में विधायक ने दी श्रद्धांजलि

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह की अमर शहादत की स्मृति में शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर सदर विधानसभा क्षेत्र की बिनौला पंचायत के सुंगल गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ,जिसकी अध्यक्षता सदर भाजपा मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर ने की।

कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक जमवाल ने विशेष रूप से शिरकत की और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले दोनों साहिबजादों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके अद्वितीय साहस, अडिग आस्था और बलिदान को याद किया गया। कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने मुगल शासक औरंगजेब के अत्याचारों के खिलाफ धर्म और मानवता की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि मुगल शासकों की क्रूरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 9 वर्षीय जोरावर सिंह और सात वर्षीय फतेह सिंह जैसे मासूम बच्चों पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव डाला गया। जब दोनों साहिबजादों ने अन्याय और अधर्म के सामने झुकने से इंकार कर दिया तो उन्हें दीवार में जिंदा चिनवा दिया गया। जमवाल ने कहा कि देश की आजादी के बाद लंबे समय तक सत्ता में रही कांग्रेस सरकारों ने ऐसे अनेक महान बलिदानियों के शौर्य और इतिहास को नजरअंदाज किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बनने के बाद अब देश अपने गौरवशाली इतिहास को सम्मान दे रहा है और इसी कड़ी में साहिबजादों का बलिदान दिवस वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। कहा कि गुरु गोबिंद सिंह और उनके साहिबजादों जैसे महापुरुषों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता और देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। कार्यक्रम में चेतराम वर्मा, संजीव डोगरा, अशोक शर्मा, रजनीश ठाकुर, सुखराम, छोटाराम चौधरी, रोशनलाल, रिंकू चौधरी सहित अन्य स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed