फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The construction work of the culvert on the Barthin-Nihari road is hanging in the balance.

Bilaspur News: बरठीं-निहारी मार्ग पर अधर में लटका पुलिया का निर्माण कार्य

Wed, 10 Dec 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 10 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The construction work of the culvert on the Barthin-Nihari road is hanging in the balance.
बरठीं-निहारी सड़क पर डून में अधर में लटका पुलिया का निर्माण कार्य। संवाद
सड़क पर कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना
विज्ञापन

विभाग का कहना, ठेकेदार ने अधूरा छोड़ा है कार्य, शीघ्र होगा पूरा

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन भराड़ी के तहत बरठीं-निहारी सड़क मार्ग पर डून के पास निर्माणाधीन पुलिया का निर्माण कार्य लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है। कार्य बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोक निर्माण विभाग ठेकेदार के माध्यम से पुलिया का निर्माण कार्य करवा रहा है, लेकिन कई दिनों से पुलिया कार्य बंद पड़ा हुआ है। अधूरा कार्य होने से विभाग की कार्यप्रणाली पर भी संदेह जताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि शीघ्र पुलिया का कार्य पूरा नहीं होता है तो विभाग की लेटलतीफी और ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ सकता है। सर्दियों के मौसम में सुबह धुंध से कभी भी यहां कोई हादसा हो सकता है। लोगों ने बताया कि जिस जगह पर नई पुलिया का निर्माण कार्य किया जा रहा है, उसके साथ जो पुरानी पुलिया बनी है वह करीब छह दशक पुरानी है। उस समय करीब दस टन के हिसाब से बड़े वाहनों के लिए आना जाना था, लेकिन समय के साथ इस पुलिया से करीब चालीस टन के हिसाब से बड़े वाहन आ जा रहे हैं। ऐसे में यह पुलिया कभी भी लोगों के लिए दुर्घटना का कारण बन सकती है। इस पुलिया की लोक निर्माण विभाग दो बार मरम्मत कार्य करवा चुका है। वर्तमान स्थिति में पुलिया एक तरफ झुक रही है। भारी बारिश में पुलिया क्षतिग्रस्त होकर किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। बरठीं से निहारी सड़क मार्ग से कोटलु ब्रह्मणा, छत, हिमर, घोड़ी धबीरी, बड़ाग्राम महारल, बिझड़, सलौनी, कल्लर मोड़, बद्धाघाट, गूगा मोहड़ा, कपाहड़ा, करलोटी, ढलोह,लदरौर और डंगार जाने वाले छोटे बड़े सैकड़ों वाहनों की रोजाना आवाजाही रहती है। हालांकि जहां पुलिया का निर्माण कार्य किया जा रहा है, यहां कई बार दुर्घटना हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों में जगत राम, प्रेम सिंह, धनी राम, बालक राम, पवन कुमार, प्रमिला देवी, मीरा देवी सहित अन्य लोगों ने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र पुलिया के निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, सहायक अभियंता रत्न सिंह चौहान ने बताया कि बरठीं-निहारी सड़क के डून के पास विभाग ने ठेकेदार को पुलिया का कार्य दिया है, लेकिन ठेकेदार ने पुलिया के कार्य को अधूरा छोड़ दिया है। ठेकेदार को जल्द पुलिया के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed