{"_id":"69e4c47c146d801cc7006a7e","slug":"the-committee-came-forward-to-honor-the-soldiers-family-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-158277-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सैनिक परिवार के सम्मान में आगे आई समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सैनिक परिवार के सम्मान में आगे आई समिति
Sun, 19 Apr 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 19 Apr 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
सैनिक परिवार के सम्मान में समिति के पदाधिकारी बेटी के विवाह के लिए आर्थिक सहायता करते हुए। सं
बेटी के विवाह को दी आर्थिक सहायता
दिवंगत रमेश चंद की पुत्री काजल ठाकुर के लिए जुटे समाजसेवी
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत रोहल के अंतर्गत गांव नाहरल में रविवार को एक सराहनीय और भावुक सामाजिक पहल देखने को मिली। जनरल जोरावर सिंह सैनिक कल्याण समिति ने दिवंगत सैनिक हवलदार रमेश चंद और उनकी दिवंगत धर्मपत्नी मोना कुमारी की पुत्री काजल ठाकुर के विवाह के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह राशि काजल की देखभाल कर रहे दादा कृष्ण सिंह, दादी गीता देवी और चाचा नरेश कुमार को सौंपी गई।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कैप्टन हरबंस लाल भाभौरिया ने कहा कि यह केवल आर्थिक सहयोग का अवसर नहीं, बल्कि समाज का अपने वीर सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति नैतिक दायित्व निभाने का प्रयास है। समिति का उद्देश्य है कि कोई भी सैनिक परिवार स्वयं को अकेला महसूस न करे। सहायता राशि भले ही छोटी है, लेकिन इसके पीछे सम्मान, कृतज्ञता और कर्तव्य की भावना जुड़ी है, जो परिवार देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर देते हैं। समाज का भी दायित्व बनता है कि वह उनके साथ मजबूती से खड़ा रहे। यही सच्चा सैनिक सम्मान और राष्ट्र सेवा है। अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी किसी सैनिक परिवार को किसी कठिनाई का सामना अकेले नहीं करने दिया जाएगा। इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार जताया। समिति के सदस्य संजीव कुमार, रमेश चंद, मदन सिंह, बबीता कुमारी, रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, राम लाल ठाकुर, महाजन सिंह, हरबंस लाल, नंद लाल कपिल, पवन कुमार, कश्मीर सिंह, सुरेश चंद, कुलदीप सिंह, राकेश चंद, राम लाल, धनी राम, रवि कुमार, रामपाल शर्मा और मोहिंद्र कपिल ने अपनी नेक कमाई से 500-500 रुपये का योगदान देकर सहायता राशि जुटाई।