फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The college auditorium resounded with melodies, students learned the basics of music.

Bilaspur News: सुरों से गूंजा महाविद्यालय का सभागार, विद्यार्थियों ने सीखे संगीत के मूल तत्व

Sat, 21 Feb 2026 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 21 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
The college auditorium resounded with melodies, students learned the basics of music.
-पद्मश्री पंडित रोनू मजूमदार ने बांसुरी वादन से बांधा समां
विज्ञापन

-200 विद्यार्थियों ने लिया लोक वाद्य यंत्र का प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के सभागार में शनिवार को सुरों की महफिल सजी। महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के अंतर्गत संगीत विभाग और स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश का लोक संगीत और लोक वाद्य यंत्र विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला हुई।
इसमें 200 विद्यार्थियों ने भाग लेकर संगीत के गुर सीखे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ पीएस कटवाल ने माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से किया। संचालन समन्वयक डॉ. मनोहर लाल ने किया। आमंत्रित कलाकारों का स्वागत किया। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के प्रख्यात बांसुरी वादक पंडित रोनू मजूमदार ने विद्यार्थियों को स्वर, श्रुति, राग, ताल, लय और बंदिश जैसे संगीत के मूलभूत तत्वों की जानकारी दी। उन्होंने लोक संगीत में बांसुरी के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने राग भैरव में आलाप, जोड़, झाला और बंदिश प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीनताल, मध्यलय और द्रुत एकताल में उनकी प्रस्तुति को खूब सराहा गया। राग खमाज में प्रसिद्ध भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए गाकर और बांसुरी पर बजाकर उन्होंने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का समापन रवींद्रनाथ टैगोर की स्वर रचना तथा बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित ‘वंदे मातरम्’ और लोक धुनों से किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. कटवाल ने कलाकारों को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पद्मश्री रोनू मजूमदार जैसे महान कलाकार का विद्यार्थियों के बीच आकर संवाद करना अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए संगीत विभाग और सभी समितियों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रो. रंजीत कौशल, डॉ. सुरेंद्र ठाकुर, डॉ. सुरजीत चंदेल, प्रो. श्रवण कुमार, डॉ. रितु शर्मा, डॉ. रवि प्रकाश सहित कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed