{"_id":"68d92218c3f352bb5c02a044","slug":"the-closure-of-bus-services-has-increased-the-difficulties-of-the-villagers-of-damli-and-baihna-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-145367-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बस सेवा बंद होने से डमली और बैहना के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बस सेवा बंद होने से डमली और बैहना के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं
Sun, 28 Sep 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत डमली और बैहना की खस्ताहल सड़क। संवाद
बरसात में सड़क खराब होने के बाद से बंद है बस सेवा
फोरलेन पर भी बस स्टॉप न होने के कारण नहीं रुकती हैं बसें
गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोग कई किलोमीटर पैदल चलने के लिए मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश(बिलासपुर)। ग्राम पंचायत डमली और बैहना की सड़क पिछले दो महीने से खराब हालत में होने के कारण इस रूट पर बस सेवा बंद है। ऐसे में ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोग बस लेने के लिए फोरलेन तक पैदल सफर करने को मजबूर हैं। लेकिन चिंता का विषय यह है कि फोरलेन पर भी बस स्टॉपेज न होने के कारण बसें नहीं रूकती।
लोगों ने बताया कि यह समस्या दोनों पंचायतों के कुल आठ गांवों को प्रभावित कर रही है। सड़क में गहरे गड्ढे और भूस्खलन के कारण छोटी कारों और दोपहिया वाहनों को भी चलाने में भी दिक्कत हो रही है। लोग अब ऋषिकेश तक जाने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हैं। फोरलेन पर बस स्टॉप की कमी भी समस्या बढ़ा रही है। कल्लर से नौणी चौक तक कोई बस स्टॉप नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बस लेने के लिए कल्लर और मंडी भराड़ी पुल तक जाना पड़ता है। यह स्थिति खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए और अधिक कष्टकारी है। पूर्व बीडसी सदस्य अच्छरी देवी, अशोक कुमार, सतीश कुमार, अनिल कुमार, राकेश शर्मा, चमन लाल, प्रेमलाल शर्मा, जय राम और प्रेमलाल चौधरी ने मांग की है कि सड़क की मरम्मत और फोरलेन पर बस स्टॉप की स्थापना जल्द से जल्द की जाए ताकि लोगों की परेशानी कम हो सके। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नितेश ने बताया कि सड़क की मरम्मत का काम 1 अक्तूबर के बाद शुरू कर दिया जाएगा। उनका कहना है कि मरम्मत के बाद सड़क की हालत सुधरेगी और बस सेवा सुचारू रूप से चल सकेगी, जिससे ग्रामीणों की दैनिक यात्रा में होने वाली कठिनाइयां कम होंगी।