फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The city is not getting parking plans and building facilities.

Bilaspur News: शहर को नहीं मिल रही पार्किंग प्लान और भवन की नहीं मिल रही सुविधा

Tue, 24 Feb 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 24 Feb 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
The city is not getting parking plans and building facilities.
घुमारवीं में बना पार्किंग भवन। संवाद
नप घुमारवीं में नौ माह पहले बनाया गया है पार्किंग भवन
विज्ञापन

शहर में अक्सर बनी रहती है जाम की स्थिति

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के तहत शहर के लिए स्वीकृत पार्किंग प्लान और डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पार्किंग भवन दोनों ही योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पाया है, जबकि पार्किंग भवन बने नौ माह से ज्यादा समय हो चुका है। ऐसे में न केवल जाम लगता है बल्कि राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
एक ओर पार्किंग प्लान को स्वीकृति मिले दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन यह आज तक पूरी तरह धरातल पर नहीं उतर सका। वहीं दूसरी ओर उद्घाटन हो जाने के बावजूद डेढ़ करोड़ रुपये से बने पार्किंग भवन की सुविधा भी जनता को उपलब्ध नहीं हो पाई है। यही कारण है कि सड़कों पर आए दिन दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इसका ताजा उदाहरण रविवार को सामने आया, जब इन्हीं अव्यवस्थाओं के बीच हुई घटना में एक 11 वर्षीय बालक को अपनी जान गंवानी पड़ी और एक परिवार का चिराग बुझ गया। बता दें कि कि पार्किंग प्लान को तत्कालीन उपायुक्त बिलासपुर द्वारा मंजूरी प्रदान की गई थी। उस समय शहर में पार्किंग और नो-पार्किंग जोन चिंह्नित किए गए और मुख्य सड़कों पर येलो लाइन लगाने का प्रावधान किया गया। उद्देश्य था यातायात को सुव्यवस्थित करना और सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों पर नियंत्रण पाना। हालांकि प्रारंभिक स्तर पर कुछ प्रयास किए गए, लेकिन सख्ती और निगरानी के अभाव में योजना प्रभावी रूप से लागू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर करीब नौ महीने पहले डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पार्किंग भवन का उद्घाटन तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया था। उद्घाटन के समय इसे शहर के लिए बड़ी राहत बताया गया, लेकिन आज तक यह सुविधा नियमित रूप से शुरू नहीं की जा सकी है। इन दोनों योजनाओं के लागू न होने का सीधा असर शहर की यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है। मुख्य बाजार और संकरी सड़कों पर वाहन मजबूरन सड़क किनारे खड़े किए जा रहे हैं, जिससे सड़क का दायरा कम हो रहा है और हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है। रविवार को हुई इस दर्दनाक हादसे के बाद लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि लंबे समय से लंबित इन योजनाओं को शीघ्र प्रभाव से लागू किया जाए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी पीड़ा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की आपत्ति के बाद पार्किंग प्लान को बनाने में कुछ दिक्कतें सामने आई थी। हालांकि उनसे बात की जा रही है उम्मीद है जल्द ही इसका कोई समाधान निकलेगा। दूसरी तरफ पार्किंग भवन भी लोगों के लिए खोल दिया गया है जो भी व्यक्ति गाड़ी पार्क करना चाहता है वह इसके लिए वह जब चाहे नगर परिषद में आकर बात कर सकता है। - खेमचंद वर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद घुमारवीं

घुमारवीं में बना पार्किंग भवन। संवाद

घुमारवीं में बना पार्किंग भवन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed