{"_id":"68ff6de38c7d08dec90886e5","slug":"the-body-of-rajiv-of-barsar-was-found-in-the-lake-the-next-day-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-147216-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दूसरे दिन झील में मिला बड़सर के राजीव का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दूसरे दिन झील में मिला बड़सर के राजीव का शव
विज्ञापन
मंडी-भराड़ी के पास सर्च अभियान के दौरान मौजूद एसडीएम झंडूता व अन्य। संवाद
रविवार को मंडी-भराड़ी पुल से लगाई थी छलांग
पुलिस ने सर्च अभियान के लिए मंडी से बुलाए थे गोताखोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी-भराड़ी पुल से छलांग लगाने वाले बड़सर के राजीव का शव सोमवार को झील से बरामद किया गया। पुलिस ने सर्च अभियान के लिए मंडी से गोताखोर बुलाए थे, जिन्होंने उसके शव को बाहर निकाला।
बता दें कि रविवार सुबह राजीव कुमार (28) निवासी अंबोहा तहसील बड़सर हमीरपुर ने पुल से झील में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शी वाहन चालक ने युवक को छलांग लगाते देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। झंडूता पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। देर शाम तक पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद सर्च अभियान के लिए पुलिस ने गोताखोरों से पत्राचार किया। सोमवार सुबह ही गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाया और दोपहर में राजीव का शव झील से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सर्च अभियान के दौरान एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा, विवेक कुमार मौजूद रहे। वहीं डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।