फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The body of a youth from Himmar village was found in a ditch near Garamod.

Bilaspur News: गरामोड़ के पास खाई में मिला हिम्मर गांव के युवक का शव

Sun, 15 Mar 2026 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 15 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The body of a youth from Himmar village was found in a ditch near Garamod.
11 मार्च से था लापता, परिजनों ने कराई थी रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

चंडीगढ़ स्थित निजी कंपनी में करता था काम

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना क्षेत्र के तहत हिम्मर गांव के 31 वर्षीय युवक का शव हिमाचल-पंजाब सीमा के पास गरामोड़ के नजदीक खाई में मिला है। युवक 11 मार्च से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।
मृतक की पहचान आनंद शर्मा निवासी गांव हिम्मर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। परिजनों के अनुसार आनंद 11 मार्च को दोपहर करीब ढाई बजे अपनी स्कूटी पर घर से चंडीगढ़-मोहाली के लिए निकला था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। परिजनों ने बताया कि शाम तक आनंद के चंडीगढ़ पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन उसने परिवार से कोई संपर्क नहीं किया। कई बार फोन करने पर भी उसने कॉल रिसीव नहीं की। अगले दिन 12 मार्च को भी परिवार के सदस्य उसे फोन करते रहे, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। इससे चिंतित परिजनों ने 13 मार्च को घुमारवीं थाना में युवक के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की और उसके मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक की। जांच में मोबाइल की आखिरी लोकेशन स्वारघाट के पास गरामोड़ क्षेत्र में मिली। इसके बाद घुमारवीं पुलिस ने स्वारघाट पुलिस को सूचना देकर तलाश अभियान तेज किया।
विज्ञापन

इसी दौरान गरामोड़ के पास एक व्यक्ति को सड़क किनारे स्कूटी लावारिस हालत में खड़ी दिखाई दी। संदेह होने पर उसने इसकी सूचना स्वारघाट पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास तलाशी शुरू की। तलाश के दौरान सड़क के किनारे गहरी खाई में एक युवक का शव दिखाई दिया। पुलिस ने नीचे उतरकर शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान आनंद शर्मा के रूप में हुई। मौके से उसकी स्कूटी भी बरामद कर ली गई। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed