फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The Bairi-Salnu road is in a bad condition, a major accident can happen any time.

Bilaspur News: बैरी-सलनू सड़क की बदहाल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Fri, 22 May 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 22 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The Bairi-Salnu road is in a bad condition, a major accident can happen any time.
वर्ष 2024 में अस्थायी मरम्मत के बाद भी नहीं हुआ टारिंग कार्य
विज्ञापन

बरसाती पानी से सड़क हो रही और क्षतिग्रस्त, नालियां बनाने की मांग तेज

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बैरी रजादियां के अंतर्गत आने वाली बैरी-सलनू सड़क की खस्ता हालत को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने और कई हिस्सों के उखड़ जाने से वाहन चालकों, स्कूली बच्चों तथा राहगीरों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार बैरी के केंद्रीय क्षेत्र के पास सड़क सबसे अधिक क्षतिग्रस्त है। यहां सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं और बरसात के दौरान हालात और अधिक खराब हो जाते हैं। लोगों ने बताया कि वाहन चालकों को सड़क से गुजरते समय भारी जोखिम उठाना पड़ता है। रात के समय स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। ग्राम पंचायत बैरी रजादियां के वार्ड नंबर-1 निवासी नितेश चंदेल, मधुर, डिगर के अतुल, लवली, प्रमोद, दीप कुमार और अन्यों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2024 में सड़क के कुछ हिस्सों में मिट्टी और निर्माण सामग्री डालकर अस्थायी मरम्मत की गई थी। उस समय विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि मार्च माह में सड़क पर टारिंग का कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्च 2025 बीत जाने के बाद भी सड़क पर कोई कार्य शुरू नहीं हुआ और अब मार्च 2026 भी निकल चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। विभाग की ओर से केवल मिट्टी भरने का कार्य किया गया, जिससे सड़क कुछ समय के लिए ठीक दिखाई दी, लेकिन बारिश और वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क फिर से उखड़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के किनारे उचित नालियों का निर्माण नहीं होने के कारण आसपास के घरों का बरसाती पानी सीधे सड़क पर बहता है। पानी के लगातार बहाव से सड़क की सतह कमजोर हो रही है और सड़क तेजी से टूटती जा रही है। लोगों ने मांग उठाई है कि सड़क के दोनों ओर पक्की नालियां बनाई जाएं ताकि पानी की निकासी सही ढंग से हो सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत कर टारिंग कार्य शुरू किया जाए। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग रोहित गुप्ता ने बताया कि मामला ध्यान में आया। फील्ड स्टाफ से इस रोड की रिपोर्ट मंगाई जाएगी। टारिंग के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed