फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The Baihal-Swahan road is being rejuvenated using FDR technology.

Bilaspur News: एफडीआर तकनीक से हो रहा बैहल–स्वाहण सड़क का कायाकल्प

Sat, 11 Apr 2026 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 11 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The Baihal-Swahan road is being rejuvenated using FDR technology.
विकास
विज्ञापन

12 करोड़ खर्च कर की 8100 मीटर सड़क की टारिंग पूरी
बारिश से काम प्रभावित, 15 दिन में पूरा होगा शेष कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट/गेहड़वीं (बिलासपुर)। एफडीआर तकनीक से तैयार की जा रही बैहल–स्वाहण वाया लखाला सड़क पर करीब 8100 मीटर हिस्से में टारिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। पंजाब सीमा जज्जर से लेकर चिकनापुल होते हुए लखाला तक सड़क अब चकाचक नजर आने लगी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है और सफर पहले की तुलना में आसान हो गया है।

यह सड़क लंबे समय से खस्ताहाल थी। भारी आपदा के दौरान कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और जगह-जगह गड्ढों के कारण वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही थी। स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब एफडीआर तकनीक से सड़क को नए सिरे से मजबूत किया जा रहा है। इस तकनीक के तहत पुरानी सड़क की परतों को दोबारा उपयोग में लाकर नई सतह तैयार की जाती है, जिससे सड़क अधिक टिकाऊ बनती है और लागत भी नियंत्रित रहती है। निर्माण कार्य निर्भय कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है, जबकि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर गुणवत्ता सुनिश्चित कर रहे हैं। हालांकि, बेमौसमी बारिश के चलते काम की रफ्तार प्रभावित हुई है और कई बार कार्य को रोकना भी पड़ा है। अधिकारियों के अनुसार, यदि मौसम अनुकूल रहा तो अगले 15 दिनों में शेष कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा और पूरी सड़क पर टारिंग कर दी जाएगी। इसके बाद क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पैकेज-3) के तहत करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही है। जिला बिलासपुर के स्वारघाट उपमंडल के अंतर्गत आने वाली इस सड़क का निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से जारी है।
विज्ञापन

कोट
करीब 8100 मीटर हिस्से में टारिंग पूरी हो चुकी है। मौसम अनुकूल रहा तो अगले 15 दिनों में शेष कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। - सुरेंद्र कुमार, वर्क इंस्पेक्टर,लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed