फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The badminton final will take place between Balghad and Kallar schools.

Bilaspur News: बलघाड़ और कल्लर स्कूल के बीच होगा बैडमिंटन का फाइनल

Wed, 09 Sep 2026 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The badminton final will take place between Balghad and Kallar schools.
उच्च पाठशाला कल्लर में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में उपस्थित खिलाड़ी व अन्य।
उच्च पाठशाला कल्लर में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय उच्च पाठशाला कल्लर में चल रही अंडर-19 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न मुकाबले हुए। इसमें घुमारवीं और झंडूता खंड की 11 उच्च पाठशालाओं से 113 खिलाड़ी भाग ले रही हैं। इस दौरान कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और वॉलीबाल खेल कराए जाएंगे। खेल प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि वॉलीबाल में राजकीय उच्च पाठशाला गंगलोह ने मलांगन, कल्लर ने बलघाड़ स्कूल को हराया। बैडमिंटन में राजकीय उच्च पाठशाला बलघाड़ ने ग्रेस गार्डन स्कूल घुमारवीं और कल्लर ने चोखणा स्कूल को हराया। बैडमिंटन का फाइनल मैच उच्च पाठशाला बलघाड़ और कल्लर स्कूल के बीच होगा। खो-खो में बाड़ी मझेड़वां ने ग्रेस गार्डन स्कूल को हराया। कबड्डी में राजकीय उच्च पाठशाला बलघाड़ ने कल्लर, भपराल ने ग्रेस गार्डन स्कूल घुमारवीं और गंगलोह ने बलघाड़ स्कूल को हराया। कबड्डी का फाइनल मैच भपराल और गंगलोह स्कूल के बीच होगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए होगा। इस अवसर पर कार्यकारी मुख्याध्यापक राकेश चौधरी, स्टाफ सदस्य, अन्य स्कूलों से आए खिलाड़ी, शिक्षक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed