{"_id":"6851760c010042d9930138e3","slug":"the-accused-of-two-big-thefts-in-jhanduta-was-arrested-from-chandigarh-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-138969-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता में दो बड़ी चोरियों का आरोपी चंडीगढ़ से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता में दो बड़ी चोरियों का आरोपी चंडीगढ़ से दबोचा
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह से जुड़ा है आरोपी
सीसीटीवी से मिला सुराग, पांच दिन की रिमांड पर भेजा
पिकअप के टायर बरामद, बैटरियों और डीजल चोरी का नहीं लगा सुराग
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। पुलिस ने बीते 12 जून की रात को क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि चोरी के मामलों की जांच के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई थीं। एक टीम आरोपी के गांव और दूसरी पंजाब के चंडीगढ़ रवाना की गई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी बाबू राम निवासी तहसील रामशहर, जिला सोलन को एक कार और चोरी की महिंद्रा पिकअप के साथ चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। पहली वारदात में चुराई पिकअप के सभी टायर बरामद कर लिए हैं, जबकि दूसरी घटना में आनंदघाट क्षेत्र से तीन गाड़ियों की बैटरियों और डीजल की बरामदगी बाकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी किसी अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह से जुड़ा हुआ है। उसके खिलाफ अब तक 50 से ज्यादा चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस अब आरोपी से गिरोह के अन्य सदस्यों और बाकी चोरीशुदा सामान की जानकारी जुटाने में लगी है।