{"_id":"68ef8b77ce8281a48c03c685","slug":"testing-has-been-suspended-for-six-months-at-the-bapyad-health-center-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-146533-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बप्याड़ स्वास्थ्य केंद्र में छह माह से टेस्ट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बप्याड़ स्वास्थ्य केंद्र में छह माह से टेस्ट बंद
विज्ञापन
मरीजों के टेस्ट-बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं को झेलनी पड़ रही परेशानी
स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन होती है 36 मरीजों की ओपीडी
मार्च में क्रस्ना लैब के कर्मचारी के नौकरी छोड़ने के बाद से बंद है सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप-तहसील भराड़ी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बप्याड़ में छह माह से मरीजों के बीमारी संबंधी टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण रोजाना दर्जनों मरीजों, खासकर बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बप्याड़ स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन करीब 36 मरीज ओपीडी में आते हैं। इनमें कई को बीमारी के उचित निदान के लिए टेस्ट करवाना जरूरी होता है। लेकिन पिछले छह माह से टेस्ट सुविधा बंद होने के कारण मरीज भराड़ी या घुमारवीं अस्पताल का रुख करने को मजबूर हैं। कई बार उन्हें निजी लैब का सहारा भी लेना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक दोनों तरह की परेशानी बढ़ रही है।
पूर्व जिला परिषद सदस्य इंदू शर्मा, सुरम सिंह, सुरजीत, बलबीर, महेंद्र, नंदलाल, नारायणी देवी और नीलम ने बताया कि पहले बप्याड़ स्वास्थ्य केंद्र में कृष्णा लैब में टेस्ट होते थे। मार्च में लैब कर्मचारी के नौकरी छोड़ने के बाद यह सुविधा बंद है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र आमजन के लिए बेहद लाभकारी है, लेकिन टेस्ट न होने के कारण यहां आने वाले मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हाल ही में स्वास्थ्य केंद्र को एक ईसीजी मशीन भी भेंट की गई है, लेकिन टेस्ट सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों का सही निदान नहीं मिल पा रहा है। बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को दूरदराज जाकर टेस्ट करवाने में विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
कृष्णा लैब के कोऑर्डिनेटर को मामले से अवगत कराया गया है। उनसे दोबारा बातचीत कर टेस्ट सुविधा जल्द शुरू करवाई जाएगी।’
डॉ. अनुपम, बीएमओ घुमारवीं