फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tender canceled on late construction in road construction

सड़क निर्माण कार्य में लेट लतीफी करने से लोनिवि ने रद्द किया ठेकेदार का टेंडर

Sun, 02 Aug 2020 12:18 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Tender canceled on late construction in road construction
बरठीं (बिलासपुर)। नाबार्ड से 2.96 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का कार्य अब अन्य किसी ठेकेदार के माध्यम से करवाया जाएगा। जिसके लिए आवश्यक कार्रवाई अम्ल में लाई जा रही है। विकास खंड झंडूता के पिछड़ा क्षेत्र कोटधार के बडग़ांव गलू से दमेहड़ा की चार किमी सड़क का पिछले लगभग तीन वर्षों से कछुआ चाल से कार्य चल रहा था। कुछ कार्य करने के बाद कार्य को ठेकेदार द्वारा बंद कर दिया गया। जिस कारण विभाग ने उक्त ठेकेदार को दिया गया लगभग तीन करोड़ का ठेका रदद कर फिर टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह सड़क लगभग तीन वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। विभाग की सुस्ती की बजह से ठेकेदार सड़क के कार्य को पूर्ण करने में कोई रूचि नहीं दिखा रहा था। जिस कारण दमेहड़ा सहित अन्य दस गांवों के लोगों को लगभग तीन वर्षों से परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

दमेहड़ा के ग्रामीणों शक्ति चंद, सुखराम, विक्रम दत्त, रमेश चंद, सुरेश कुमारी, केसरू राम, संजय कुमार, चौधरू राम, मेला राम, बालक राम सहित अन्य लोगों ने बताया कि तलाई, बछरेटू, कोडरा, सड़क से लिंक रोड दमेहड़ा सड़क मात्र चार किलोमीटर है। जिसके तहत लगभग दस गांव आते हैं। सड़क बनने से हजारों ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। लेेकिन पिछले तीन वर्षों से सड़क का कार्य धीमी गति से चल रहा था। लेकिन अभी डंगे लगने के बाद पूर्ण रूप से कार्य को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि विभाग की सुस्ती की बजह से ठेकेदार कार्य नहीं कर रहा था। नाबार्ड से लगभग तीन करोड़ रूपये मिलने के बाद भी बडग़ांव गलू से दमेहड़ा सड़क का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। जिससे ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा है। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार ने सड़क पर आधा अधूरा कार्य किया है। जिस कारण सड़क पर लोगों का चलना भी मुश्किल हो गया है।
बरसात में यह सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाएगी। जिस पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सड़क के अलावा उनके पास कोई दूसरा विकल्प भी आने जाने के लिए नहीं है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि उक्त सड़क का कार्य तीव्र गति से करवाया जाए। ताकि ग्रामीणों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

उधर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि यह सड़क नाबार्ड के तहत बनाई जा रही है। जिसके लिए लगभग तीन करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत हुई है। लेकिन ठेकेदार द्वारा कुछ दिनों से कार्य को बंद कर दिया गया है। जिसके लिए ठेकेदार को नोटिस भेजा गया और उसके टेंडर को रद्द कर दिया गया है। जल्दी ही नया टेंडर लगा कर अन्य ठेकेदार से सड़क का कार्य पूर्ण करवाया लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed