फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ten thousand devotees paid obeisance at Shri Nayana Devi Ji.

Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में दस हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Sun, 02 Feb 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 02 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand devotees paid obeisance at Shri Nayana Devi Ji.
श्री नयना देवी जी मंदिर में माता के दर्शन करने कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद
-श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए पुख्ता प्रबंध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। उत्तर भारत की प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में रविवार को करीब दस हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से श्रद्धालुओं मां के दर्शनों के लिए पहुंचे।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोल दिए गए थे। हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे। पूरा दिन मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजता रहा। रविवार की छुट्टी के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ रही। मंदिर न्यास की ओर से तैनात सुरक्षा कर्मियों और होमगार्ड के जवानों ने व्यवस्था को बनाए रखा। श्रद्धालुओं को जत्थों में माता के दर्शनों के लिए भेजा जा रहा था। श्रद्धालुओं ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां डालीं। पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed