फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ten families are not getting water supply for six months

Bilaspur News: दस परिवारों को छह माह से नहीं हो रही पानी की आपूर्ति

Fri, 27 Oct 2023 04:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 04:19 PM IST
विज्ञापन
Ten families are not getting water supply for six months
- स्कूल की टंकियों से पानी भरने को हैं मजबूर
विज्ञापन

-शिकायत के बावजूद नहीं हो रहा समस्या का समाधान

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के तहत पुराना बस अड्डा के पास वार्ड नंबर 3 के करीब दस घरों को पिछले छह माह से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे इन परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इन लोगों का कहना है कि उनके पास जल शक्ति विभाग के तहत पिछले तीस सालों से पानी का कनेक्शन है। करीब छह माह पहले तक सब कुछ सही था। पानी की आपूर्ति में कोई समस्या नहीं थी, लेकिन अब छह महीने से उनके घरों में पानी नहीं आ रहा है। पानी की समस्या तब हुई जब विभाग के किसी कर्मचारी द्वारा व्यक्ति विशेष को पानी की मुख्य लाइन से गलत कनेक्शन दे दिया। इसके बाद उनके घरों में पानी आना बंद हो गया। लोगों का कहना है कि वह कई बार जल शक्ति विभाग घुमारवीं और नगर परिषद कार्यालय में इस बात की शिकायत दर्ज करवा चुके हैं, लेकिन उनकी इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। यही नहीं इन लोगों का आरोप है कि उन्होंने इससे संबंधित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत की थी, लेकिन बावजूद इसके संबंधित विभाग की ओर से इसके बारे में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। हालांकि उन्होंने विभाग के शिकायत रजिस्टर पर भी कई बार अपनी शिकायत दर्ज की है। इसके बाद विभाग के कर्मचारी आकर आश्वासन देते हैं कि पानी आ जाएगा, लेकिन उनके घरों में पानी नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि उन्हें रोजमर्रा की जरूरत के लिए पानी पास में स्थित स्कूल की टंकियों से घड़ों के माध्यम से लाना पड़ता है। इससे उनकी पानी से संबंधित रोजमर्रा की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। इन लोगों ने विभाग से मांग की है कि उन्हें पानी की समस्या से निजात दिलाई जाए अन्यथा यह लोग विभाग के कार्यालय में धरना देने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इसके लिए संबंधित विभाग जिम्मेवार होगा। उधर, सहायक अभियंता मस्त राम चौहान ने बताया कि मामला ध्यान में नहीं आया था। इन घरों में पानी क्यों नहीं आ रहा है, इसके लिए अब जल्द ही कर्मचारी भेज कर सारी स्थिति का जायजा लिया जाएगा, ताकि इन लोगों को पानी से संबंधित समस्या से जल्द छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed