{"_id":"62e96632b42fac0306236bec","slug":"technicale-fault-in-bus-bilaspur-news-sml417197626","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदला रोड पर फिर खराब हुई निगम की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदला रोड पर फिर खराब हुई निगम की बस
विज्ञापन
धमणा में खराब हुई बिलासपुर से बंदला जाने वाली निगम की बस।संवाद
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। बंदला रूट पर चलने वाली परिवहन निगम की बस एक बार फिर बीच रास्ते में खराब हो गई। बसों के खराब होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार परिवहन निगम की बस बिलासपुर से सुबह 7:00 बजे बंदला होकर ब्रह्मपुखर तक जाती है। मंगलवार को रूट से वापस आते समय बस सिहड़ा के पास अचानक खराब हो गई। इसके बाद भी चालक बस को जबरन तीन से चार किलोमीटर आगे तक ले आया। लेकिन, बस धमणा के पास बंद हो गई। बस में करीब 46 लोग सवार थे। इसके बाद यात्रियों को बिलासपुर लाने के लिए दूसरी बस भेजी गई। यह पहली बार नहीं है कि इस रूट पर एचआरटीसी की कोई बस अचानक खराब हुई हो। सप्ताह में निगम की खटारा बसें इस रूट पर कभी भी हांफ जाती है और लोगों को परेशानी से जूझना पड़ता है।
बसों की हालत खस्ता होने के कारण इनके लिए बंदला की कठिन चढ़ाई चढ़ना मुश्किल होता है। ऐसा नहीं है कि निगम के अधिकारियों से बसों की हालत छिपी है। लेकिन मजबूरी यह है कि लोकल रूट के लिए नई बसें मिलना तो दूर की बात है, खटारा बसों के कलपुर्जे भी निगम मुहैया नहीं करवा पा रहा है। एक बस से दूसरी बस में कलपुर्जे बदलकर डाले जाते हैं और इन्हें जुगाड़ से रूट पर दौड़ाया जाता है।
विज्ञापन
बताते चलें कि साल 2011 में इस रूट पर निगम की बस बड़े हादसे का शिकार हो चुकी है। इस दौरान 27 लोगों ने अपनी जान खोई थी। बड़ा हादसा होने के बाद भी निगम ने सबक नहीं लिया। आरएम बिलासपुर जोगिंद्र चौधरी ने बताया कि बस खराब होने की सूचना मिली थी। यात्रियों के लिए तत्काल दूसरी बस भेज दी गई है। चालकों को हिदायत दी गई है कि रूट पर जाने से पहले अपनी बस को सही ढंग से जांच लें, उसके बाद ही उसे रूट पर ले जाएं।