फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Technical Education Minister released the book Bhaav Ka Bahav

Bilaspur News: तकनीकी शिक्षा मंत्री ने भाव का बहाव पुस्तक का किया विमोचन

Sat, 09 May 2026 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 09 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Technical Education Minister released the book Bhaav Ka Bahav
लेखक संघ बिलासपुर के समारोह में भाव का बहाव पुस्तक का विमोचन करते तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर
साहित्य, लोक संस्कृति के संरक्षण में योगदान देने वाले लेखक किए सम्मानित
विज्ञापन

लेखक संघ बिलासपुर का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। लेखक संघ बिलासपुर की ओर से नियोजन एवं पर्यावरण समिति पलासला के सौजन्य से पलासला में साहित्यिक सम्मान समारोह एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से साहित्यकारों, कवियों एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने भी शिरकत की। उन्होंने स्वर्गीय सीता देवी संख्यान की स्मृति में लिखी गई पुस्तक भाव का बहाव का विमोचन किया। यह पुस्तक आदराम संख्यान द्वारा अपनी माता की स्मृति में लिखी गई है। उन्होंने अपनी माता के संघर्षपूर्ण जीवन, त्याग और सामाजिक मूल्यों को कविताओं के माध्यम से भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया है। इस दौरान लेखक संघ बिलासपुर से जुड़े विभिन्न साहित्यकारों द्वारा लिखित पुस्तकों का भी विमोचन किया गया और साहित्य एवं लोक संस्कृति के संरक्षण में योगदान देने वाले लेखकों को सम्मानित किया गया। समारोह में सम्मानित होने वालों में विनोद वर्मा, आदराम संख्यान, डॉ. लेख राम, परमजीत सिंह कहलूरी, भीम सिंह नेगी, लेख राम शर्मा, रविंद्र ठाकुर, रविंद्र साथी और बिलासपुर लेखक संघ के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार शर्मा सहित अनेक साहित्यकार शामिल रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, भाषा और लोक साहित्य से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवा वर्ग से साहित्यिक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान भी किया। समारोह के अंत में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें साहित्यकारों ने अपनी स्वरचित कविताएं और रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन को सफल बनाने में बिलासपुर लेखक संघ और स्थानीय समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed