फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   teams won in sports

Bilaspur News: रस्साकशी प्रतियोगिता में साई हॉस्टल ए बना विजेता

Tue, 14 Apr 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
teams won in sports
कसोल में आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में दमखम दिखाती खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
कसोल-कोल डैम में बैसाखी मेले की धूम
विज्ञापन

विधायक त्रिलोक जमवाल ने किया विजेताओं को सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विधानसभा के कसोल स्थित कोलडैम में आयोजित बैसाखी मेले में इस बार खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में सदर विधायक त्रिलोक जमवाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने आयोजन समिति और क्षेत्रवासियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं।
मुख्यातिथि ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। महिला मंडलों, स्कूली बच्चों और युवाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। कोल वैली पब्लिक स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहोट, कसोल प्राथमिक विद्यालय और हरनोड़ा सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कोल वैली पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, राजस्थानी नृत्य, देशभक्ति प्रस्तुति, नाटी, समूह नृत्य और पंजाबी डांस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और सक्रिय महिला मंडलों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य आकर्षण रस्साकशी प्रतियोगिता रही, जिसमें अलग-अलग टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए। ग्रुप ए में जालपा अकादमी विजेता रही, जबकि साई हॉस्टल बरमाणा और बाहोट महिला मंडल ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में साई हॉस्टल ए और साई हॉस्टल बी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसमें साई हॉस्टल ए ने प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed