फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   team won cricket trophy

Bilaspur News: स्पार्टन इलेवन ने जीती जबली क्रिकेट प्रतियोगिता

Tue, 31 Mar 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
team won cricket trophy
फाइनल में जबली को 65 रन से दी मात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर के तहत जबली में क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब स्पार्टन इलेवन ने जीता। फाइनल मुकाबले में जबली वॉरियर को 65 रन से हराकर जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में स्पार्टन इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। धर्मेंद्र चंदेल 11 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान करण और और रोहित के बीच दूसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। करण 44 और रोहित 64 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बंटी ने 14 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। निर्धारित 15 ओवर में स्पार्टन इलेवन ने नौ विकेट खोकर 176 रन बनाए। जबली की ओर से रमन ने तीन और और सुमित ने दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जबली टीम की शुरुआत खराब रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और 12.2 ओवर में टीम 111 रन पर ऑलआउट हो गई। कमल ने नाबाद 31 और अमन ने 20 रन की पारी खेली। इसके अलावा रोहित ने 11, सुमित ने 10 और अभिषेक ने 12 रन का योगदान दिया। स्पार्टन की ओर से धर्मेंद्र, कार्तिक और प्रिसं ने दो-दो विकेट हासिल किए। रोहित को अच्छी बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed