{"_id":"6258614783eaa51ced2e5a6b","slug":"team-of-gorkhpur-won-the-competetion-bilaspur-news-mbd4247704126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती में गोरखपुर और कबड्डी में कल्लूवाला जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती में गोरखपुर और कबड्डी में कल्लूवाला जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर (रामपुर)। बैसाखी के मौके पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपने-अपने जौहर का खुलकर प्रदर्शन किया। कुश्ती में गोरखपुर ने बनारस को हराकर अपनी जीत दर्ज कराई जबकि, कबड्डी में कल्लूवाला की टीम ने प्रेमपुरी की टीम को हरा दिया। विजयी खिलाड़ियों को गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने पुरस्कृत भी किया।
बैसाखी के मौके पर नगर के माटखेड़ा रोड स्थित प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के मैदान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा गुरुवार को दोपहर के बाद आयोजित किया गया। जिसमें 65 किलो की कबड्डी में सुआ वाला प्रथम और कजरी की टीम दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी ओपन में कल्लू वाला प्रथम और प्रेमपुरी की टीम दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी ओपन की दूसरी पारी में मानसा की टीम प्रथम और जालंधर की टीम दूसरे स्थान पर रही। झंडी की कुश्ती दिल्ली के विपिन कुमार ने कानपुर के राजेश को हराकर जीत ली। फाइनल कुश्ती मैच में गोरखपुर की टीम ने बनारस की टीम को पराजित कर दिया। जबकि, कबड्डी फाइनल में कल्लू वाला की टीम ने प्रेमपुरी की टीम को हराकर अपनी जीत दर्ज कराई। पंजाब के मोगा शहर से आए पहलवान रेशम सिंह ने बुलेट बाइक पर तीन लोगों को बैठाकर बाइक कान से खींच कर सभी को अचंभित कर दिया। इसी तरह पंजाब के शहर गुरदासपुर निवासी सुखदेव सिंह ने जुते हुए खेत में जीप को अपने दांतो से खींचकर सभी को आश्चर्यचकित होने पर मजबूर कर दिया। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और दिल्ली कार सेवा वाले बाबा अनूप सिंह जी उर्फ वीर जी ने विजयी टीमों के सभी खिलाड़ियों को प्रबंधक समिति के साथ पुरस्कृत किया। उन्होंने सभी से खेलकूद के क्षेत्र में तरक्की करने का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर गुरुद्वारा के प्रधान तीरथ सिंह, डीसीवी के उप चेयरमैन हरजिंदर सिंह, डॉक्टर कुलविंदर सिंह बाजवा, बलजीत सिंह, मेजर सिंह, अर्जुन सिंह गिल, सुखदेव सिंह, तारा सिंह चंदी, बलवीर सिंह चौहान, संदीप सिंह पुरी, अमरीक सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे। खेलकूद प्रतियोगिताओं की कमेंट्री सत्यपाल सिंह खड़ियाल, गुरचरन सिंह सनेर ने किया। जबकि, रैफरी के रूप में गुरमुख सिंह सोढ़ी वाला, जसमेल सिंह नवाबगंज, लाडा पंजाब ने बेहतर ढंग से अपनी प्रस्तुति पेश की।