फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   teachers workshop in bilaspur

Bilaspur News: कार्यशाला में शैक्षणिक नवाचारों पर मंथन

Wed, 21 Jan 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
teachers workshop in bilaspur
बिलासपुर। पीएम श्री विद्यालयों के शिक्षकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला के तीसरे दिन शैक्षणिक नवाचारों पर मंथन किया गया। बिलासपुर में चल रही कार्यशाला में प्रतिभागी शिक्षकों से पूर्व दिवस की फीडबैक ली गई और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 व एनसीएफ-2023 के अनुरूप शिक्षण योजनाओं पर मार्गदर्शन दिया गया।
विज्ञापन

सत्र के दौरान रिसोर्स पर्सन संजीव कुमार बंसल (टीजीटी मेडिकल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर) और अशोक कुमार (जेबीटी अध्यापक, राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला नखलेहड़ा) ने कंपीटेंसी बेस्ड असेसमेंट और परख विषय पर विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने समग्र प्रगति कार्ड (होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड) और स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा से जुड़े अहम पहलुओं पर भी प्रकाश डाला। फाउंडेशन, मिडिल और सेकेंडरी स्तर पर आकलन प्रक्रिया को सरल व प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। द्वितीय सत्र में विषय विशेषज्ञों ने विभिन्न स्तरों पर परख और आकलन सुधारों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में सभी शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। कार्यशाला के समापन पर जिला नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने संसाधन व्यक्तियों और प्रतिभागी शिक्षकों के योगदान की सराहना की और कार्यशाला को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed