Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Teachers will learn about the nutritional value and the importance of cultivating millets.

Bilaspur News: मोटे अनाज के पोषण और खेती के महत्व से रूबरू होंगे शिक्षक

Fri, 27 Nov 2026 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Teachers will learn about the nutritional value and the importance of cultivating millets.
27 नवंबर को बाल स्कूल में होगा क्षमता निर्माण कार्यक्रम
विज्ञापन

कृषि विभाग और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के विशेषज्ञ देंगे जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के स्कूलों में ईको क्लब गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 27 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल (सीबीएसई) बिलासपुर में क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बिलासपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में ईको क्लब प्रभारियों और शिक्षकों को मिलेट्स (मोटे अनाज) के महत्व और उपयोग की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में कृषि विभाग और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के विशेषज्ञ स्रोत व्यक्ति के रूप में शामिल होंगे। वे मिलेट्स के पोषण गुणों, स्वास्थ्य संबंधी लाभ और खेती की संभावनाओं पर जानकारी देंगे। साथ ही कम पानी में इसकी खेती, पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में इसकी भूमिका पर भी चर्चा होगी। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अरुण गौतम ने जिले के सभी संबंधित ईको क्लब प्रभारियों और शिक्षकों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से शिक्षक विद्यार्थियों को पोषण, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय कृषि उत्पादों के महत्व के प्रति जागरूक कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed