फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Teachers were made aware of new methods of creative teaching

Bilaspur News: शिक्षकों को रचनात्मक शिक्षण के नए तरीकों से कराया अवगत

Thu, 17 Jul 2025 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Teachers were made aware of new methods of creative teaching
शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में मौजूद अध्यापक। संवाद
-शिवा स्कूल घुमारवीं में आयोजित हुआ इन-हाउस शिक्षक प्रशिक्षण सत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में वीरवार को इन-हाउस शिक्षक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन शिक्षकों को रचनात्मक शिक्षण के नए और प्रभावी तरीकों से अवगत कराना था।
प्रशिक्षण सत्र में रीति मल्होत्रा ने बतौर रिसोर्स पर्सन अध्यापकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार कक्षा शिक्षण को अधिक रोचक, संवादात्मक और विद्यार्थियों के लिए आकर्षक बनाया जा सकता है। उनके द्वारा साझा किए गए कई नवाचारों, गतिविधियों और शिक्षण रणनीतियों ने शिक्षकों को गहराई से प्रभावित किया। सत्र में विद्यालय के 47 शिक्षक मौजूद रहे, शिक्षकों ने बताया कि यह सत्र उपयोगी, प्रेरणादायक और शिक्षण की गुणवत्ता को निखारने वाला रहा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. शिल्पा गोयल ने कहा कि सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुसार इस प्रकार के इन-हाउस प्रशिक्षण सत्र आयोजित करना अनिवार्य है। इससे शिक्षक शैक्षणिक मानकों को पूरा कर सकें और निरंतर अपने कौशल को अद्यतन करते रहें। उन्होंने बताया कि विद्यालय द्वारा और भी महत्वपूर्ण और उपयोगी प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, ताकि शिक्षक को सतत रूप से शिक्षित और प्रेरित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed