फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Teachers taught environmental conservation techniques under 'Mission LiFE'

Bilaspur News: मिशन लाइफ के तहत शिक्षकों को सिखाईं पर्यावरण संरक्षण की तकनीकें

Tue, 27 Oct 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Teachers taught environmental conservation techniques under 'Mission LiFE'
घंडालवीं स्कूल में एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राधा कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंडालवीं में एकीकृत मिशन लाइफ परियोजना के तहत एक दिवसीय विद्यालय स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर ने की। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को मिशन लाइफ के उद्देश्यों के प्रति जागरूक करने के साथ पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों को शिक्षण प्रक्रिया में शामिल करने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यशाला में सेवानिवृत्त उप निदेशक उद्यान विभाग डॉ. राज कुमार और सेवानिवृत्त उप निदेशक कृषि विभाग रवि शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। डॉ. राज कुमार ने शिक्षकों को जैविक खेती, बागवानी की आधुनिक तकनीकों और सतत जीवनशैली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

वहीं, रवि शर्मा ने प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य और वर्मी कंपोस्ट के महत्व पर विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मिट्टी पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ कृषि व्यवस्था की आधारशिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने मिशन लाइफ को जन आंदोलन बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

कार्यशाला में विद्यालय के सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों ने स्कूल परिसर में मिशन लाइफ से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने की शपथ भी ली। कार्यशाला का समन्वय विद्यालय के हिमालयन इको क्लब की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed