फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Teachers learned the nuances of financial management from the SNA Sparsh portal.

Bilaspur News: शिक्षकों ने सीखीं एसएनए स्पर्श पोर्टल से वित्तीय प्रबंधन की बारीकियां

Sun, 18 Oct 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Teachers learned the nuances of financial management from the SNA Sparsh portal.
डाइट जुखाला में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक व अन्य। स्रोत: डाइट जुख
डाइट जुखाला में बिलासपुर और हमीरपुर के पीएमश्री विद्यालयों के 28 अध्यापकों ने लिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

वित्तीय प्रक्रियाओं, नियमों और महत्वपूर्ण वित्तीय शब्दावली की दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला में पीएमश्री विद्यालयों के अध्यापकों के लिए एसएनए स्पर्श पोर्टल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम कटिना स्किल्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बिलासपुर और हमीरपुर जिलों के करीब 28 अध्यापकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में वित्तीय प्रबंधन को प्रभावी, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के साथ शिक्षकों को पोर्टल की कार्यप्रणाली से अवगत करवाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान सेवानिवृत्त नियंत्रक (वित्त) ज्ञान चंद रैता ने प्रतिभागियों को वित्तीय प्रक्रियाओं, संबंधित नियमों और महत्वपूर्ण वित्तीय शब्दावली की जानकारी दी। वहीं, तिलक राज ने एसएनए स्पर्श पोर्टल का व्यावहारिक प्रदर्शन कर इसकी कार्यप्रणाली और उपयोग की प्रक्रिया समझाई। कार्यक्रम में बिलासपुर की उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता एवं जिला परियोजना अधिकारी निशा गुप्ता ने भाग लिया। उन्होंने विद्यालयों में वित्तीय प्रक्रियाओं के सुचारू संचालन के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता और कार्यकुशलता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित नियमों और प्रक्रियाओं की सही जानकारी पर जोर दिया। जिला नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने कार्यक्रम के समन्वय में भूमिका निभाई। वित्त एवं लेखा अनुभाग अधिकारी विजय कुमार ने वित्तीय कार्यों में नियमों की समझ और पोर्टल के प्रभावी उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। कंपनी के हेड ऑपरेशंस आदित्य आनंद ने बताया कि विद्यालयों में वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिलों में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण में शामिल अध्यापकों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें पोर्टल की कार्यप्रणाली, वित्तीय प्रक्रियाओं और संबंधित नियमों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली। इस अवसर पर जुखाला के वरिष्ठ प्रवक्ता कुलदीप चंद शर्मा, सोमदत्त कालिया, कुलदीप सिंह धीमान, अनिल कुमार, अतुल कुमार, महेंद्र गर्ग, रीता ठाकुर सहित संस्थान के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed