फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Teachers informed about construction of STEM lab in school

Bilaspur News: शिक्षकों को स्कूल में स्टेम लैब का निर्माण करने की दी जानकारी

Thu, 20 Feb 2025 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Teachers informed about construction of STEM lab in school
जुखाला में आयोजित दो दिवसीय अध्यापक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापक । स्
डाइट जुखाला में अध्यापक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बिलासपुर स्थित जुखाला में आयोजित अध्यापक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला के आरएए, क्लब स्कूलों और सदर खंड के सभी अन्य स्कूलों से विज्ञान और गणित अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अध्यापकों ने स्कूल में स्टेम लैब का निर्माण करना, पहले से बने हुए इको क्लब को सुदृढ़ करने के बारे में जाना। इसके अलावा विज्ञान और गणित से संबंधित मॉडल भी बनाए गए। कार्यक्रम के समन्वयक विजय कुमार ने बताया कि आज के समय की मांग है कि हमें नए-नए तरीकों को सिखाया जाना चाहिए, जिसके लिए स्टेम लैब का होना बहुत आवश्यक है। कार्यक्रम में जिला उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता एवं जिला परियोजना अधिकारी निशा गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को पढ़ाने पर जोर दिया ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके। इस अवसर पर जुखाला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह चंदेल, विषय विशेषज्ञ दत्तात्रेय तापकीर, डॉ. सर्वेंद्र विक्रम सिंह, प्रथम शिक्षण फाउंडेशन के राज्य समन्वयक जोगिन्दर सिंह शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed