फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Teachers given training to make Geography subject interesting

Bilaspur News: अध्यापकों को दिया भूगोल विषय को रोचक बनाने का प्रशिक्षण

Sat, 11 Nov 2023 03:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 03:55 PM IST
विज्ञापन
Teachers given training to make Geography subject interesting
-बिलासपुर में अध्यापकों की राज्य स्तरीय कार्यशाला का समापन
विज्ञापन

-कार्यशाला में 52 अध्यापकों ने लिया प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के तहत जिले के धौलरा रिजार्ट में चल रही पांच दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। कार्यशाला में प्रदेश के 52 सामाजिक अध्ययन विषय को पढ़ाने वाले अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के समापन अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी दीपचंद गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

जिला समन्वयक कुलदीप सिंह ने बताया कि राज्य स्रोत समूह के सदस्यों को तैयार करने के लिए प्रो. नेत्र सिंह, प्रो. सुदामा राम, डॉ. प्रेमलाल शर्मा और डॉ. प्रकाश सांख्यान ने सामाजिक विज्ञान के तहत भूगोल विषय पर गतिविधि आधारित शिक्षण करने पर जोर दिया। उप समन्वयक एवं प्रवक्ता राकेश ठाकुर ने भूगोल विषय को रोचक और व्यावहारिक बनाने के तरीकों को अध्यापकों के साथ साझा किया। कार्यशाला में अध्यापकों ने बताए गए उपविषयों पर अपनी कक्षाओं को ध्यान में रखते हुए गतिविधियां बनाई और उन्हें सभी के समक्ष रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। जिला परियोजना अधिकारी दीपचंद गौतम ने सभी स्रोत व्यक्तियों को लैपटॉप बैग डायरी, पेन ड्राइव और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अध्यापक और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed